Hot News

डूरंड कप 2026: रेनियर फर्नांडिस की हैट्रिक, जमशेदपुर एफसी ने डिफेंडर्स एफसी को 5-0 से रौंदा

Durand Cup Match in Ranchi: इंडियनऑयल डूरंड कप 2026 के उद्घाटन मुकाबले में जमशेदपुर एफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका की डिफेंडर्स एफसी को 5-0 से करारी शिकस्त दी. पहले हाफ में चार गोल दागकर मैच पर पूरी तरह कब्जा जमाने वाली जमशेदपुर ने दूसरे हाफ में भी अपना दबदबा बनाए रखा और एक और गोल कर बड़ी जीत अपने नाम की.

पहले हाफ में ही तय हो गई जीत की कहानी

मैच की शुरुआत से ही जमशेदपुर एफसी ने आक्रामक तेवर अपनाए. टीम को चौथे मिनट में ही रेनियर फर्नांडिस ने गोल कर बढ़त दिला दी. इसके बाद आठवें मिनट में रेनियर फर्नांडिस ने एक और गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त 2-0 की बढ़त दिलाई.

जमशेदपुर ने दबाव बनाए रखा और 23वें मिनट में अमन सीके ने गोल करके डिफेंडर एफसी को दबाव में डाल दिया. वहीं इसके बाद 39 वें मिनट पर देवेंद्र मुरगांवकर ने चैथा गोल दागकर मुकाबले को लगभग एकतरफा बना दिया. पहले 45 मिनट में चार गोल की बढ़त ने डिफेंडर्स एफसी की वापसी की उम्मीदों को काफी हद तक खत्म कर दिया.

दूसरे हाफ में भी कायम रहा जमशेदपुर का दबदबा

दूसरे हाफ में डिफेंडर्स एफसी ने वापसी की कोशिश जरूर की, लेकिन जमशेदपुर एफसी की मजबूत रक्षापंक्ति के सामने उसे कोई सफलता नहीं मिली. दूसरी ओर, जमशेदपुर ने भी अपने आक्रामक स्पोर्ट्स को जारी रखा और 82वें मिनट में रेनियर फर्नांडिस ने अपना तीसरा और टीम का पांचवां गोल दाग दिया. इस गोल के साथ ही डिफेंडर्स एफसी की वापसी की बची-खुची उम्मीद भी समाप्त हो गई.

रेनियर फर्नांडिस रहे जीत के हीरो

जमशेदपुर एफसी की जीत के सबसे बड़े नायक रेनियर फर्नांडिस रहे, जिन्होंने मैच में तीन गोल (चौथे, 8वें और 82वें मिनट) किए. उनके अलावा अमन सीके और देवेंद्र मुरगांवकर ने भी एक-एक गोल कर टीम की बड़ी जीत में अहम भूमिका निभाई.

जमशेदपुर ने दिया खिताब की दावेदारी का संदेश

डूरंड कप के पहले ही मुकाबले में 5-0 की शानदार जीत दर्ज कर जमशेदपुर एफसी ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं. आक्रमण और रक्षा दोनों विभागों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम ने टूर्नामेंट में खिताब की प्रबल दावेदार होने का मजबूत संदेश दिया.

ये भी पढ़ें: रांची में फुटबॉल का महाकुंभ शुरू, भव्य उद्घाटन समारोह के साथ 135वें डूरंड कप का आगाज

The post डूरंड कप 2026: रेनियर फर्नांडिस की हैट्रिक, जमशेदपुर एफसी ने डिफेंडर्स एफसी को 5-0 से रौंदा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top