Hot News

बेटे के लिए ढूंढ रहे हैं शॉर्ट, मॉडर्न और स्टाइलिश नाम? यहां मिलेंगे 30 सबसे खूबसूरत ऑप्शन

Short Baby Boy Names: घर पर जब एक बेटे का जन्म होता है और उसकी किलकारियां गूंजती है, तो हर माता-पिता के मन में सबसे पहला ख्याल आता है कि इस शिशु का नाम क्या रखा जाए. शिशु का नाम सिर्फ उसकी पहचान नहीं होता है, बल्कि उसकी पूरी पर्सनालिटी पर एक गहरा असर डालता है. आज के समय में पैरेंट्स बहुत ही भारी-भरकम और लंबे नामों की जगह पर अपने शिशु के लिए शॉर्ट, मॉडर्न और स्टाइलिश नामों की तलाश ज्यादा कर रहे हैं. 2 से 3 अक्षरों वाले जो छोटे या शॉर्ट नाम होते हैं वे सिर्फ पुकारने में बहुत ही प्यारे या फिर आसान नहीं होते हैं, बल्कि इन्हें याद रखने में और किसी भी जगह पर लिखने में भी आसानी होती है. अगर आप भी अपने लाडले के लिए एक ऐसा नाम तलाश रहे हैं जो बोलने में एकदम सिंपल हो और जिसका अर्थ भी बेहद स्पेशल हो, तो यह आर्टिकल आपके काम आ सकता है. इस आर्टिकल में हम आपके लिए 2 से 4 अक्षरों वाले 30 सबसे खूबसूरत और मीनिंगफुल नामों की एक स्पेशल लिस्ट लेकर आए हैं. तो चलिए इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं और साथ ही इनके अर्थ भी जानते हैं.

short baby boy names list

आपके बेटे के लिए 30 सबसे शॉर्ट और स्टाइलिश नाम

  • अंश: इस नाम का अर्थ होता है ‘हिस्सा’ या ‘भगवान शिव का रूप’.
  • ओम: यह एक पवित्र और स्पिरिचुअल नाम है, जिसका अर्थ ‘ब्रह्मांड की ध्वनि’ है.
  • वीर: इस नाम का अर्थ होता है ‘साहसी’ या ‘बहादुर’.
  • जय: जीत या विजय को जय कहा जाता है.
  • देव: इस सुंदर नाम का अर्थ होता है ‘भगवान’ या ‘देवता’ होता है.
  • रुद्र: भगवान शिव के एक प्रसिद्ध रूप को रुद्र कहा जाता है.
  • यक्ष: इस नाम का अर्थ होता है ‘एक दिव्य प्राणी’ या ‘रक्षक’.
  • आदि: इस नाम का अर्थ होता होता है ‘शुरुआत’ या ‘पहला’.
  • आरव: इस नाम का अर्थ होता है ‘शांति’ या ‘मधुर आवाज’.
  • कबीर: इस नाम का अर्थ ‘महान’ होता है, जो महान संत कबीर के नाम पर है.
  • अयांश: इस नाम का अर्थ होता है ‘माता-पिता का अंश’ या ‘सूर्य की पहली किरण’.
  • रियांश: इस प्यारे नाम का अर्थ होता है ‘सूर्य का हिस्सा’ या ‘विष्णु जी का रूप’ है.
  • विवान: इस नाम का अर्थ होता है ‘सुबह की किरणें’ या ‘जीवन से भरपूर’.
  • इशान: इस नाम का अर्थ होता है ‘सूर्य’ या ‘भगवान शिव’.
  • युग: इस मॉडर्न नाम का अर्थ होता है ‘एक जमाना’ या ‘समय काल’.
  • अथर्व: चार वेदों में से एक वेद का नाम अथर्व है, यह गणेश जी का नाम भी है.
  • ध्रुव: इस नाम का अर्थ होता है ‘अटल’ या ‘तारा’ होता है.
  • शौर्य: इस नाम का मतलब ‘वीरता’ या ‘साहस’.
  • कृष: इसका अर्थ ‘भगवान कृष्ण का एक रूप’ या ‘अट्रैक्टिव’ होता है.
  • वेदांत: इस नाम का अर्थ होता है ‘वेदों का ज्ञान’.
  • अयान: इस नाम का अर्थ ‘ईश्वर का उपहार’ या ‘सूर्य का मार्ग’ होता है.
  • आरुष: इस नाम का अर्थ होता है ‘सूर्य की पहली किरण’ या ‘लाल रंग’.
  • अद्विक: इस यूनिक नाम का अर्थ होता है ‘अद्वितीय’ या ‘जिसका कोई दूसरा मुकाबला न हो’.
  • अहान: इस नाम का अर्थ होता है ‘सुबह का समय’ या ‘पहली रोशनी’.
  • हृदान: इसका बेहद खूबसूरत मतलब ‘दिल का हिस्सा’ होता है.
  • विहान: इस नाम का अर्थ ‘नया सवेरा’ या ‘प्रभात’ होता है.
  • निर्वान: इस नाम का अर्थ ‘परम शांति’ या ‘मोक्ष’ होता है.
  • समर्थ: इस नाम का अर्थ ‘सक्षम’ या ‘शक्तिशाली’ होता है.
  • क्षितिज: जहां धरती और आसमान मिलते हुए दिखते हैं, उसे क्षितिज कहते हैं.
  • दर्शिल: इस प्यारे नाम का अर्थ ‘सुंदर’, ‘अट्रैक्टिव’ या ‘देखने योग्य’ होता है.

ये भी पढ़ें: स्कूल में शायद ही किसी और शिशु का होगा ऐसा नाम, यहां देखें 30 सबसे रेयर नाम और उनके खास अर्थ

ये भी पढ़ें: घर के नन्हें चिराग के लिए चुनें सूर्य की तरह तेजस्वी और शक्तिशाली नाम, हर नाम का अर्थ भी है बेहद खास

The post बेटे के लिए ढूंढ रहे हैं शॉर्ट, मॉडर्न और स्टाइलिश नाम? यहां मिलेंगे 30 सबसे खूबसूरत ऑप्शन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top