Hot News

डोनाल्ड ट्रंप का बयान- अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान पर बरसेंगे बम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान उनकी हत्या करने में सफल होता है, तो उन्होंने पहले से ऐसे निर्देश दे रखे हैं कि ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा सैन्य हमला किया जाए. उन्होंने खुद को ईरान का सबसे बड़ा निशाना भी बताया. न्यूयॉर्क पोस्ट से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि ईरान कई सालों से उन्हें मारना चाहता है. हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि फिलहाल उनके पास ऐसी कोई नई खुफिया जानकारी नहीं है, जिससे लगे कि हमला जल्द होने वाला है.

डोनाल्ड ट्रंप का ऐसा बयान क्यों आया?

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अगर उनके साथ कुछ भी होता है, तो उन्होंने पहले ही निर्देश दे रखे हैं कि ईरान पर ऐसी बमबारी की जाए, जैसी दुनिया ने पहले कभी नहीं देखी होगी. अमेरिकी राष्ट्रपति का यह बयान उन समाचारों के बाद आया, जिनमें कहा गया था कि इजरायल ने अमेरिकी राष्ट्रपति को निशाना बनाने की ईरानी साजिश से जुड़ी खुफिया जानकारी साझा की थी.

ईरान के “नंबर-1 टारगेट” हैं ट्रंप

हल्के अंदाज में ट्रंप ने कहा कि उम्मीद है, अगर मैं नहीं रहूंगा तो आप मुझे याद करेंगे. उन्होंने कहा कि वह ईरान के “नंबर-1 टारगेट” हैं. आगे ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के कई नेता मारे जा चुके हैं और मौजूदा नेताओं का भी यही हाल हो सकता है. उन्होंने दोहराया कि ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने दिए जाएंगे. साथ ही कहा कि अगर भविष्य में ईरान के साथ तनाव बढ़ता भी है, तो वह लंबे समय तक नहीं चलेगा.

ये भी पढ़ें: US का ‘वॉर क्राइम’ ईरानी न तो भूलेंगे और न माफ करेंगे, 87 नाविकों की मौत पर आगबबूला ईरान

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2020 में डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर बगदाद में अमेरिकी ड्रोन हमले में ईरान के शीर्ष सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत के बाद से ईरान लगातार ट्रंप से बदला लेने की कोशिश कर रहा है. तभी से ट्रंप खुद को ईरान के निशाने पर बताते रहे हैं.

The post डोनाल्ड ट्रंप का बयान- अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान पर बरसेंगे बम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top