Hot News

ताड़ी बेचने वाले का बेटा बनेगा SDM, 4 बार फेल होने के बाद BPSC में मिली सफलता

BPSC Success Story: मुश्किलें कितनी भी होगी अगर एक बार मन में ठान लिया जाए तो बड़ी-से-बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है. कुछ ऐसी ही कहानी बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले सूरज कुमार की है, जिन्होंने अपनी मेहनत, लगन और संकल्प से BPSC जैसी कठिन परीक्षा में सफलता हासिल कर ली. सूरज कुमार के पिता ने ताड़ी बेचकर उन्हें पढ़ाया. आज पूरा परिवार सूरज की इस सफलता से खुश है.

सूरज कुमार ने BPSC 70वीं CCE परीक्षा में 1274 वीं रैंक हासिल की है. अनुसूचित जाति से आने वाले सूरज का सेलेक्शन अब SDM पद के लिए होगा. सूरज एक गरीब परिवार से आते हैं. ऐसे में उनकी इस सफलता से माता-पिता भी काफी खुश हैं. 

ताड़ी बेचकर पिता ने पढ़ाया 

सूरज बेगूसराय के नावकोठी गांव के रहने वाले हैं. सूरज कुमार के पिता रामचंद्र चौधरी ताड़ी बेचकर परिवार चलाते हैं. ऐसे में सूरज के पास सीमित संसाधन थे. लेकिन उनके पिता ने कभी मनोबल टूटने नहीं दिया और उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए प्रेरित करते रहे. रामचंद्र चौधरी ने हर मुश्किल का सामना किया लेकिन कभी बेटे की पढ़ाई से समझौता नहीं किया. 

तमिलनाडु के इस फेमस यूनिवर्सिटी से की है पढ़ाई

सूरज की शुरुआती पढ़ाई नावकोठी के एक स्कूल से हुई. 10वीं के बाद 12वीं उन्होंने जीडी कॉलेज बेगूसराय से की. इसके बाद तमिलनाडु की फेमस अन्ना यूनिवर्सिटी, चेन्नई से इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में BE की डिग्री हासिल की. 

पहले चार प्रयास में मिली असफलता

BTech की पढ़ाई करके भी सूरज संतुष्ट नहीं थे. उन्होंने दिल्ली जाकर सिविल सेवा की पढ़ाई करने का मन बनाया. वे तैयारी में जुट गए. लेकिन इस दौरान उन्हें संघर्ष करना पड़ा. पिछले चार अटेंप्ट में सूरज को असफलता मिली थी.

बार-बार मिल रही असफलता से टूट चुके थे

जब-जब वे परीक्षा में असफल होते तब तब परिवार और समाज की नजर में एक ही सवाल होता है कि क्या वे काबिल नहीं हैं. परिवार आर्थिक रूप से कमजोर था तो ऐसे में नौकरी लेकर सेटल होना ही उनकी प्राथमिकता थी. लेकिन परीक्षा की तैयारी करते हुए सूरज कुछ इस हद तक जुनूनी हो गए थे कि उन्हें हर हाल में सिविल सेवा में ही सफलता हासिल करनी थी. उन्होंने हार नहीं मानी और आखिरकार अपने पांचवें प्रयास में BPSC परीक्षा में सफलता हासिल की. 

सूरज ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया

सूरज ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता और पूरे परिवार को दिया है. उनका मानना है कि परिवार ने अगर उनमें हिम्मत नहीं दिखाई होती तो वे शायद आज इस मुकाम पर नहीं पहुंच पाते. 5वें प्रयास में सूरज ने अपनी गलतियों से सीख लेकर फिर से तैयारी की. वे अन्य अभ्यर्थियों को भी यही सलाह देते हैं कि अपनी गलतियों से सबक लेकर आगे बढ़ें.

यह भी पढ़ें- IIT से लेकर IIIT तक, जानें बिहार के बेस्ट BTech कॉलेज में कैसे मिलता है एडमिशन

The post ताड़ी बेचने वाले का बेटा बनेगा SDM, 4 बार फेल होने के बाद BPSC में मिली सफलता appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top