Hot News

तीज पर कौन सा मेकअप रहेगा सबसे बेस्ट? इन 5 लुक्स पर डालें नजर

Hartalika Teej Makeup Look Ideas: हरतालिका तीज का त्योहार आते ही स्त्रीओं की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. साड़ी हो या लहंगा, मेहंदी हो या चूड़ियां, इस दिन हर कोई अपने लुक को खास बनाना चाहता है. लेकिन आउटफिट और ज्वेलरी के साथ मेकअप भी ऐसा होना चाहिए जो पूरे लुक को खूबसूरत तरीके से कंप्लीट करे. अगर आप इस बार तीज पर कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो इन मेकअप लुक्स से आइडिया ले सकती हैं. 

1. ट्रेडिशनल रेड लिप्स लुक

तीज के मौके पर लाल रंग की लिपस्टिक हमेशा क्लासिक लगती है. अगर आपने लाल, मैरून या गहरे गुलाबी रंग की साड़ी पहनी है, तो रेड लिप्स आपके लुक को और निखार (Hartalika Teej Makeup Look Ideas)सकते हैं. आंखों पर हल्का गोल्डन या ब्राउन आईशैडो लगाएं और पतली विंग्ड आईलाइनर से मेकअप को पूरा करें.

2. सॉफ्ट ग्लो वाला मेकअप

अगर आपको बहुत ज्यादा मेकअप पसंद नहीं है, तो सॉफ्ट ग्लो लुक अच्छा विकल्प हो सकता है. चेहरे पर हल्का बेस लगाएं और जरूरत के हिसाब से कंसीलर इस्तेमाल करें. गालों पर पीच या पिंक ब्लश लगाएं और हल्का हाइलाइटर लगाकर चेहरे को नेचुरल ग्लो दें. होंठों पर न्यूड या सॉफ्ट पिंक शेड अच्छा लगेगा. 

PC: AI Generated

यह भी पढ़ें: हरतालिका तीज पर हाथों में रचाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, नजरें हटाना हो जाएगा मुश्किल

4. बोल्ड आईलाइनर और पिंक लिप्स

अगर आप अपने मेकअप में आंखों को हाइलाइट करना चाहती हैं, तो बोल्ड आईलाइनर ट्राई कर सकती हैं. आंखों पर ब्लैक आईलाइनर की थोड़ी मोटी लाइन लगाएं और पलकों पर मस्कारा लगाएं. इसके साथ पिंक या रोज शेड की लिपस्टिक लगाएं. यह लुक सिंपल भी लगेगा और फेस्टिव भी. 

PC: AI Generated

5. देसी ब्राइडल टच (Hartalika Teej Makeup Look Ideas)

अगर आप तीज पर थोड़ा हैवी और रॉयल लुक चाहती हैं, तो मेकअप में ब्राइडल टच दे सकती हैं. आंखों पर ब्राउन और गोल्डन शेड का कॉम्बिनेशन रखें और हल्का स्मोकी इफेक्ट दें. इसके साथ मैरून या डीप रेड लिपस्टिक लगाएं. मांग टीका, नथ और बड़ी बिंदी जैसे ट्रेडिशनल एक्सेसरीज इस लुक को और खूबसूरत बना सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: इस तीज बालों को दें ऐसा लुक, हर कोई कहेगा वाह क्या हेयरस्टाइल है

The post तीज पर कौन सा मेकअप रहेगा सबसे बेस्ट? इन 5 लुक्स पर डालें नजर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top