Hot News

तेज रफ्तार पिकअप डिवाइडर से टकरायी, चालक व उप चालक जख्मी

राघोपुर. निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के समीप सोमवार सुबह एक दुर्घटना होते-होते टल गयी. गनपतगंज से सिमराही की ओर जा रही मुर्गा लदी एक पिकअप वैन तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज निर्माण को लेकर लगाए गए डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घबराकर मौके पर पहुंच गए. घटना को लेकर जानकारी देते स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा सुबह करीब सात बजे हुआ. जोरदार टक्कर के बाद पिकअप वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. गनीमत रही कि पीछे से कोई अन्य बड़ा वाहन नहीं आ रही थी. नहीं तो हादसा और भी गंभीर रूप ले सकता था. दुर्घटना में पिकअप वैन में सवार ड्राइवर और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान नरपतगंज थाना क्षेत्र के गढ़िया वार्ड नंबर एक निवासी चांद, कमरान और दिलशाद के रूप में की गयी है. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को वाहन से बाहर निकालकर इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ओवरब्रिज निर्माण कार्य के कारण सड़क पर लगे डिवाइडर और संकेतक स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहे थे. इसके अलावा सुबह के समय हल्का अंधेरा और वाहन की तेज रफ्तार भी दुर्घटना का कारण बन सकती है. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण स्थल पर पर्याप्त चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग और रिफ्लेक्टर लगाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके. घटना की जानकारी मिलते ही राघोपुर थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले का जायजा लिया.

The post तेज रफ्तार पिकअप डिवाइडर से टकरायी, चालक व उप चालक जख्मी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top