दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के एडिशनल CP प्रमोद सिंह कुशवाहा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी दो अलग-अलग मॉड्यूल्स के जरिए वारदातों को अंजाम दे रहे थे. स्पेशल सेल ने जिन 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, उसमें सलमान, दानिश उर्फ चांद मियां, तैयब, अली फजल, जुबैर और मलकीत शामिल हैं.
#WATCH | Delhi Police Special Cell arrested six individuals across two terror modules, seizing petrol bombs and sophisticated, cross-border weapons. Module 1 involved Salman and Danish alias Chand Miyan (linked to Hunain Rana, an associate of gangster Shahzad Bhatti), while the… https://t.co/CNtQI6whhb pic.twitter.com/1P0dcb3Jzo
— ANI (@ANI) July 6, 2026
पहला टेरर मॉड्यूल
यह नेटवर्क आतंकवादी गतिविधियों से जुड़ा था. पुलिस ने इस मॉड्यूल से जुड़े तीन लोगों—सलमान, दानिश उर्फ चांद मियां और एक अन्य को गिरफ्तार किया है. इन्हें विशेष रूप से पेट्रोल बम फेंकने का काम सौंपा गया था. पुलिस ने इनके पास से तीन पेट्रोल बम और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है. इन्हें शहजाद भट्टी का करीबी साथी हुनैन राणा ऑपरेट कर रहा था.
दूसरा हथियार तस्करी मॉड्यूल
यह मॉड्यूल सीमा पार से लाए गए आधुनिक हथियारों की अवैध तस्करी में शामिल था. इस नेटवर्क से जुड़े लोग गैर-कानूनी गतिविधियों के लिए हथियारों को दिल्ली-पंजाब लाकर बांटते थे.
#WATCH | Delhi: Delhi Police Special Cell’s Additional CP Pramod Singh Kushwaha says, “In the first module, three individuals—Salman, Danish alias Chand Miyan—were apprehended. They had been tasked with throwing petrol bombs and had arrived specifically to carry out this act.… https://t.co/CNtQI6whhb pic.twitter.com/FMt6vLGqct
— ANI (@ANI) July 6, 2026
पुलिस ठिकाने और भीड़-भाड़ वाले इलाके थे निशाने पर
एडिशनल CP के मुताबिक, दूसरे मॉड्यूल में शामिल आरोपियों की पहचान शाहीन बाग निवासी तैयब, उसके जीजा अली फजल (जिसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है), जुबैर और अमृतसर के मलकीत के रूप में हुई है. पुलिस ने इस मॉड्यूल के पास से तीन आधुनिक हथियार और कई एन्क्रिप्टेड चैट रिकॉर्ड बरामद किए हैं. शुरुआती पूछताछ में खुलासा हुआ है कि इन अपराधियों के निशाने पर पुलिस के ठिकाने और भारी भीड़-भाड़ वाले इलाके थे, जहां ये बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे. पुलिस फिलहाल आगे की जांच में जुटी है.
ये भी पढ़ें: समंदर का नया सिकंदर INS महेंद्रगिरी! उन्नत मिसाइलों और अत्याधुनिक सेंसरों से लैस, ताकत देख कांपेंगे दुश्मन
The post दिल्ली को दहलाने की थी साजिश: शहजाद भट्टी नेटवर्क के टेरर और आर्म्स मॉड्यूल का भंडाफोड़; 6 गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

