Hot News

दुकान से लौटे और लगा ली फांसी: धनबाद के व्यवसायी फाल्गुनी मुखर्जी की मौत, पत्नी ने शव छूने तक से किया इनकार

Dhanbad Businessman Suicide, धनबाद : धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र स्थित ट्रिनीटी गार्डेन अपार्टमेंट (ब्लॉक-ए, डी-3) निवासी व्यवसायी फाल्गुनी मुखर्जी (57) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलने पर सर्किल इंस्पेक्टर सीमा कुमारी समेत बरवाअड्डा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच, धनबाद भेज दिया.

बैग की दुकान चलाते थे मृतक फाल्गुनी मुखर्जी

मृतक फाल्गुनी मुखर्जी हीरापुर पार्क मार्केट, विवेकानंद चौक के समीप बैग की दुकान चलाते थे. परिजनों के अनुसार, वे रात में दुकान बंद कर घर लौटे थे. भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चले गये. सुबह करीब 9.30 बजे तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने आवाज दी, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. इसके बाद चाबी से दरवाजा खोला गया, तो फाल्गुनी मुखर्जी रस्सी के सहारे पंखे से झूलते मिले.

Also Read: दहशत का लेटर: अमन सिंह गैंग ने ली धनबाद के सिंह मेंशन पर हमले की जिम्मेदारी, कहा- चुन-चुन कर मारेंगे

कर्ज के दबाव में थे व्यवसायी फाल्गुनी मुखर्जी

परिजनों ने पुलिस को बताया कि फाल्गुनी मुखर्जी कर्ज के दबाव में थे. बैंक की ओर से नोटिस और फोन आने की बात कही गई है. वहीं, स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. इसको लेकर दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ बरवाअड्डा थाना में कई बार शिकायत भी दर्ज कराई थी. कुछ दिन पहले भी दंपती थाना पहुंचे थे.

मृतक की पत्नी हैं स्कूल टीचर

घटना के दौरान शव को कब्जे में लेते समय पत्नी ने शव को हाथ नहीं लगाया और न ही देखने गयी. बताया गया कि मृतक की पत्नी धनबाद पब्लिक स्कूल, हीरक ब्रांच में शिक्षिका हैं. दंपती की एक बेटी है, जो बाहर पढ़ाई कर रही है. जानकारी मिलने के बाद घर पर पहुंचे रिश्तेदार और परिचित डरे-सहमे नजर आए. कोई भी खुलकर कुछ बोलने को तैयार नहीं था. पुलिस ने मौके से मृतक का मोबाइल फोन और रस्सी जब्त कर ली है. इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

Also Read: दुबई में कैद झारखंड के 14 मजदूर, पेट की आग बुझाना भी हुआ मुश्किल, प्रशासन से वतन वापसी की गुहार

The post दुकान से लौटे और लगा ली फांसी: धनबाद के व्यवसायी फाल्गुनी मुखर्जी की मौत, पत्नी ने शव छूने तक से किया इनकार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top