Jharkhand Divas (दुमका): झारखंड मुक्ति मोर्चा के 47वें झारखंड दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दुमका पहुंच गये हैं. दुमका एयरपोर्ट पर संताल परगना के पुलिस उप महानिरीक्षक अंबर लकड़ा, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा, पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार, उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया. रात में दुमका के गांधी मैदान में झारखंड दिवस का यह कार्यक्रम शुरू होगा. देर रात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस सभा को संबोधित करेंगे. इससे पहले प्रशासन में पार्टी कोटे से मंत्री, सांसद, विधायक एवं अन्य केंद्रीय नेताओं का भी भाषण होगा.
झारखंड मुक्ति मोर्चा के 47वें झारखंड दिवस के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दुमका पहुंच चुके हैं. एयरपोर्ट पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा स्वागत के बाद अब सारा ध्यान गांधी मैदान की ओर है. शहर में उत्सव जैसा माहौल है, जहाँ राज्य भर से आए समर्थक मांदर की थाप पर झूमते हुए रैली निकाल… pic.twitter.com/JpXbPifCZU
— Naya Vichar (@prabhatkhabar) February 2, 2026
झारखंड दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए समर्थकों की भीड़ रैली निकालकर एसपी कॉलेज ग्राउंड से सिदो कान्हू पोखरा चौक, मेन रोड, वीर कुंवर सिंह चौक होते हुए सभास्थल की ओर रवाना हो रही है. विभिन्न रास्तों से भी लोग मांदर-तमाक बजाते हुए सभास्थल पहुंच रहे हैं.
ये भी पढ़ें…
आधी रात दहल गया धनबाद, झरिया विधायक के आवास सिंह मेंशन पर बमबारी, इलाके में दहशत
झारखंड नगर निकाय चुनाव ड्यूटी के लिए बस, ट्रक और बाइक का डेली रेट फिक्स, जानें किस वाहन पर कितना मिलेगा?
The post दुमका पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, देर रात गांधी मैदान में JMM के झारखंड दिवस को करेंगे संबोधित appeared first on Naya Vichar.
