Hot News

दौलत राम कॉलेज में किस कोर्स में हैं सबसे ज्यादा सीटें? यहां देखें सीट मैट्रिक्स

DU Admission 2026: NIRF Ranking 2025 के अनुसार, टॉप कॉलेज की लिस्ट में दौलत राम कॉलेज 26वें रैंक पर आता है. DU के इस कॉलेज में एडमिशन लेना है तो बता दें कि यहां सबसे ज्यादा सीटें यूजी इकोनॉमिक्स और हिंदी में है. दोनों कोर्स में जनरल कैटेगरी के लिए कुल 47 सीटें हैं. सबसे कम सीटें म्यूजिक में है. साइंस के कुछ कोर्स में भी कम सीटें हैं.

सभी कैटेगरी के लिए इकोनॉमिक्स में सीटों की संख्या

DU की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी जानकारी के अनुसार, इस स्त्री कॉलेज में सीट मैट्रिक्स के अनुसार, BA (Hons) Economics दौलत राम कॉलेज के सबसे अधिक सीट वाले लोकप्रिय कोर्स में शामिल है. इस कोर्स में जनरल (UR) वर्ग के लिए 47 सीटें, OBC-NCL के लिए 31 सीटें, SC के लिए 17 सीटें, ST के लिए 9 सीटें, EWS के लिए 11 सीटें, PwBD के लिए 6 सीटें, CW (Children/Widows of Armed Forces Personnel) के लिए 5 सीटें और कश्मीरी प्रवासी (KM) कैटेगरी के लिए 6 सीटें फिक्स हैं. वहीं, सिख और क्रिश्चियन कैटेगरी के लिए इस कोर्स में कोई अलग सीटें तय की गई हैं.

हिंदुस्तानी म्यूजिक में 8 सीटें हैं

अगर आप म्यूजिक कोर्स में एडमिशन लेना चाहती हैं, तो सीटें काफी सीमित हैं. BA (Hons) Karnatak Music और BA (Hons) Percussion Music में केवल 2-2 UR सीटें हैं. जबकि BA (Hons) Hindustani Music में 8 UR सीटें उपलब्ध हैं.

देखें दौलत राम कॉलेज में सभी कोर्स के सीटों की संख्या

यहां सिर्फ सभी कोर्स के लिए जनरल कैटेगरी की सीटों की संख्या दी गई है. अधिक जानकारी के लिए आप DU की ऑफिशियल वेबसाइट admission.uod.ac.in पर क्लिक करें.

क्रम संख्या कोर्स जनरल (UR) सीटें
1 BA (Hons.) Economics 47
2 BA (Hons.) English 31
3 BA (Hons.) Hindi 47
4 BA (Hons.) Hindustani Music 8
5 BA (Hons.) History 23
6 BA (Hons.) Karnatak Music 2
7 BA (Hons.) Percussion Music 2
8 BA (Hons.) Philosophy 19
9 BA (Hons.) Political Science 47
10 BA (Hons.) Psychology 19
11 BA (Hons.) Sanskrit 19
12 BA Programme (Commerce + Community Science) 9
13 BA Programme (Community Science + Music) 9
14 BA Programme (Economics + Mathematics) 10
15 BA Programme (English + History) 10
16 BA Programme (Hindi + Physical Education) 20
17 BA Programme (History + Political Science) 9
18 BA Programme (Philosophy + Psychology) 9
19 BA Programme (Sanskrit + Music) 9
20 BCom 39
21 BCom (Hons.) 56
22 BSc (Hons.) Bio-Chemistry 12
23 BSc (Hons.) Botany 23
24 BSc (Hons.) Chemistry 12
25 BSc (Hons.) Mathematics 23
26 BSc (Hons.) Physics 23
27 BSc (Hons.) Zoology 23
28 BSc (Prog.) Life Science 31

DU में एडमिशन के लिए प्रेफरेंस लिस्ट बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • केवल सीटों की संख्या देखकर प्रेफरेंस तय न करें.
  • अपने CUET स्कोर और पिछले वर्षों के ट्रेंड को भी ध्यान में रखें.
  • पसंदीदा कोर्स को प्राथमिकता दें, उसके बाद कॉलेज का चयन करें.
  • प्रेफरेंस लिस्ट लॉक करने से पहले सभी ऑप्शन की दोबारा जांच जरूर करें.

यह भी पढ़ें- 3 महीने तक बिस्तर पर पड़ा रहा बेटा, मां ने ऑनलाइन क्लास से बनाए नोट्स, IIT Delhi में मिला कंप्यूटर साइंस

The post दौलत राम कॉलेज में किस कोर्स में हैं सबसे ज्यादा सीटें? यहां देखें सीट मैट्रिक्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top