Hot News

धनबाद में कलियुगी बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर ली पिता की जान 

सुमन सिंह की रिपोर्ट 

Dhanbad News: महुदा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलटांड मुख्य सड़क किनारे झाड़ियों में 65 वर्षीय शेख हलीम का गर्दन कटा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही महुदा पुलिस और एसआईटी की टीम जांच में जुट गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दिया. डीएसपी बाघमारा अजीत कुमार बिमल ने महुदा थाना में प्रेसवार्ता कर कांड के उद्भेदन को लेकर विस्तार से बताया. 

बेटे ने रची हत्या की साजिश 

अजीत कुमार बिमल ने बताया कि शेख हलीम को अपने बेटे से देखभाल को लेकर शिकायत थी और शेख हलीम अपने संपत्ति से बाहर करने की बात कई बार कही थी.जिससे नाराज होकर शेख हलीम के बेटे ने साजिश रची और अपने दोस्तों और एक अन्य के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या करवा दी. 

12 घंटे में खुलासा, घटनास्थल से खून लगा टी-शर्ट मिला 

शनिवार को महुदा पुलिस को सूचना मिली कि गर्दन कटी लाश बरामद हुआ है. शव की पहचान भूरूंगिया के शेख हलीम  के रूप में हुई. घटना स्थल से पुलिस ने हत्यारोपी शेख शहजाद का खून लगा टीशर्ट बरामद किया है. वहीं हत्या में प्रयोग किया गया मोटर साइकिल संख्या के एच 10  सीएल 7623 बरामद किया है. अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. 

इसे भी पढ़ें: खेत में बिछाए जाल में फंसा 6 फीट का विशालकाय अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

इसे भी पढ़ें: झारखंड में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले कई दिनों तक बारिश के आसार 

The post धनबाद में कलियुगी बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर ली पिता की जान  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top