Hot News

धान कटाई में मशीनें बनीं किसानों की पहली पसंद, मजदूरी दर में भी बढ़ोतरी

कैरो़ मोंथा चक्रवात के बाद मौसम साफ होते ही कैरो प्रखंड क्षेत्र के किसानों ने धान की कटाई शुरू कर दी है. खेतों में एक बार फिर रौनक लौट आयी है. इस बार किसानों ने परंपरागत तरीके के बजाय आधुनिक मशीनों से धान की कटाई और मिसाई शुरू की है. अब किसानों को मजदूरों पर पहले जैसी निर्भरता नहीं रह गयी है. खेतों में पूरी तरह पके धान की तेजी से कटाई की जा रही है. कई जगहों पर मजदूरों और मशीनों दोनों से कार्य चल रहा है. धान की कटाई के साथ ही किसान गेहूं की बुवाई की तैयारी में भी जुट गये हैं. अधिकांश किसान खेतों में ही थ्रेसर मशीन से धान की मिसाई कर रहे हैं और वहीं से सीधे धान की बिक्री भी कर दे रहे हैं. पहले जहां खलिहानों में धान के बड़े-बड़े गांज देखने को मिलते थे, अब खेतों से ही मिसाई कर ली जाती है, जिससे खलिहानों की रौनक गायब हो गयी है. आधुनिक उपकरणों के उपयोग से खेती में काफी सुविधा : किसानों का कहना है कि आधुनिक उपकरणों के उपयोग से खेती में काफी सुविधा हुई है. पहले धान की कटाई और मिसाई में एक माह से अधिक समय लगता था़ वहीं, अब कुछ ही दिनों में पूरा काम खत्म हो जाता है. मजदूरों की भी कमी महसूस नहीं होती. इस वर्ष स्त्री मजदूर धान कटाई के लिए 250 से 300 रुपये प्रतिदिन ले रहीं हैं, जबकि मशीन से धान की कटाई 800 से 900 रुपये प्रति घंटा और मिसाई 1200 रुपये प्रति घंटा की दर से की जा रही है. एक घंटे में मशीन से एक एकड़ धान की कटाई और लगभग 50 से 60 बोरा धान की मिसाई हो जाती है. किसानों का कहना है कि बढ़ती मजदूरी और मजदूरों की कमी के बीच आधुनिक मशीनें खेती के लिए वरदान साबित हो रहीं हैं.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post धान कटाई में मशीनें बनीं किसानों की पहली पसंद, मजदूरी दर में भी बढ़ोतरी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top