JPSC Mains Preparation Guide 2026: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 18 से शुरू है. पहला पेपर सामान्य हिंदी और सामान्य इंग्लिश का है. ये बस एक क्वालिफाइंग पेपर है. लेकिन कई लोग लैंग्वेज के पेपर में गलती कर देते हैं.
जनरल इंग्लिश की तैयारी कैसे करें?
- Essay Writing (15 मार्क्स)
कैंडिडेट्स छोटे और आसान वाक्य में निबंध लिखें. कठिन शब्दों की बजाय आसान शब्दों का प्रयोग करें. टाइम मैनेजमेंट के लिए निबंध को सबसे बाद में लिखा जा सकता है. ऐसे अगर आप आत्मविश्वास से भरे हुए हैं तो आप इससे शुरुआत भी कर सकते हैं.
- Grammar and Fill in the Blanks (15 मार्क्स)
इस भाग में मुख्य रूप से इन विषयों से सवाल पूछे जाते हैं-
- Articles
- Prepositions
- Correct Form of Verb
इन टॉपिक्स का नियमित अभ्यास स्कोर बढ़ाने में मदद करेगा.
- Precis Writing (10 मार्क्स)
Precis राइटिंग यानी कि किसी लंबे लेख, कहानी या पैराग्राफ का सार (Summary) लिखना है. यदि प्रिसिस राइटिंग के सभी नियम याद न हों, तो गद्यांश के मेन प्वॉइंट्स को शॉर्ट में लिखें. आंसर में केवल जरूरी बातें लिखें.
- Reading Comprehension (10 मार्क्स)
अपठित गद्यांश (Reading Comprehension) हल करते समय पहले सवाल पढ़ें. इसके बाद गद्यांश पढ़ते हुए आंसर से जुड़ी जानकारी को मार्क कर लें. याद रहे आंसर हमेशा छोटे, क्लियर और सटीक वाक्यों में लिखें.
तैयारी के लिए जरूरी टिप्स
- पिछले वर्षों के सवाल जरूर हल करें.
- रोजाना हिंदी और इंग्लिश लेखन का अभ्यास करें.
- ग्रामर के जरूरी नियमों को ध्यान में रखें.
- साफ सुथरी प्रेजेंटेशन के साथ आंसर लिखें और टाइम मैनेजमेंट का रखें ध्यान.
- परीक्षा से पहले कम से कम एक-दो मॉक टेस्ट देकर अपनी तैयारी का आकलन करें.
JPSC के पहले पेपर में मार्क्स लाना जरूरी है
JPSC मेन्स परीक्षा में जनरल इंग्लिश और जनरल हिंदी का पेपर केवल क्वालिफाइंग जरूर है, लेकिन इसमें मिनिमम पासिंग मार्क्स लाना जरूरी है. इसलिए अभ्यर्थियों को इसे हल्के में लेने के बजाय रोज प्रैक्टिस करनी चाहिए.
यह भी पढ़ें- छूट न जाए JHTET 2026 में आवेदन का मौका, झारखंड टीईटी के लिए जल्द करें अप्लाई
The post नजदीक है JPSC की मेन्स परीक्षा, इस तरह करें जनरल इंग्लिश की तैयारी appeared first on Naya Vichar.

