NEET Paper Leak Case : नीट पेपर लीक के आरोपी यश यादव को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 21 जून को होने वाले नीट यूजी एग्जाम में बैठने की इजाजत दे दी है. साथ ही यश को इस बात की अनुमति भी मिल गई है कि वे अपनी बहन की शादी में शामिल हो सकते हैं. यश यादव ने कोर्ट से अपने पास किताबें रखने की इजाजत मांगी थी, ताकि वह परीक्षा में शामिल हो सके. कोर्ट ने उसे इस बात की भी अनुमति दे दी थी.
NEET UG Paper leak case: Delhi’s Rouse Avenue court allowed accused Yash Yadav to appear in the NEET UG Exam on June 21 and to attend his sister’s wedding under custody.
— ANI (@ANI) June 16, 2026
2 जून को मिली थी पढ़ाई की इजाजत
नीट पेपर लीक के पांच आरोपियों में से एक यश यादव ने 2 जून दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में नीट यूजी परीक्षा की पढ़ाई के लिए किताबें रखने की इजाजत मांगी थी. उनकी वकील अंबिका यादव ने पीटीआई न्यूज एजेंसी को बताया था कि वह एक होनहार छात्र है और उसने 3 मई को परीक्षा दी थी. परीक्षा स्थिगित होने के बाद दोबारा 21 जून को आयोजित की जा रही है. यश यादव ने कोर्ट से परीक्षा में शामिल होने की इजाजत मांगी थी, जो उसे 16 जून को मिल गई.
The post नीट पेपर लीक के आरोपी यश यादव को कोर्ट ने 21 जून की परीक्षा में शामिल होने की इजाजत दी appeared first on Naya Vichar.

