Hot News

नृपेंद्र मिश्रा ने कहा- राम मंदिर चंदा विवाद की जांच के लिए एसआईटी गठित करना सरकार की सक्रियता

Ram Mandir Donation Row: राम मंदिर कंस्ट्रक्शन कमिटी के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने रविवार को उत्तर प्रदेश प्रशासन के राम मंदिर ट्रस्ट के चंदे में कथित गड़बड़ियों की जांच के लिए एसआईटी (SIT) बनाने के फैसले का स्वागत किया और इसे एक अहम कदम बताया.

एसआईटी बनाना प्रशासन की सक्रियता

नृपेंद्र मिश्रा ने फैजाबाद सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए कहा कि एसआईटी बनाना प्रशासन की सक्रियता को दिखाता है. उन्होंने कहा कि यह एक अहम कदम है. उत्तर प्रदेश प्रशासन ने शनिवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के चंदे और फाइनेंशियल मैनेजमेंट से जुड़े आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यों वाली स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई थी.

चंदा के पैसे में घपले का आरोप

अयोध्या के श्रीराम मंदिर को मिले दान में घपले का आरोप लगने के बाद मंदिर के ट्रस्ट ने प्रशासन से मामले की जांच का अनुरोध किया. ट्रस्ट के अनुरोध पर उत्तर प्रदेश प्रशासन ने तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन 13 जून को कर दिया है. एसआईटी में लखनऊ के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, लखनऊ जोन की पुलिस महानिरीक्षक किरन एस और विशेष वित्त सचिव नीलरतन शामिल हैं. एसआईटी की टीम सात दिन में प्रारंभिक जांच रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेगी और 15 दिन में अंतिम रिपोर्ट देगी. आरोप है कि दान पत्र से लगातार गलत तरीके से पैसा निकाला जा रहा था.

ये भी पढ़ें : राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- अमेरिका के आज्ञाकारी नौकर की तरह कर रहे हैं काम, हिंदुस्तानीयों की हो रही दुर्गति

The post नृपेंद्र मिश्रा ने कहा- राम मंदिर चंदा विवाद की जांच के लिए एसआईटी गठित करना प्रशासन की सक्रियता appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top