Hot News

नेपाल के होटल से अस्पताल तक, प्रिंस यादव के दोस्तों ने बताया उस रात क्या-क्या हुआ

Prince Yadav Death Case: पटना के प्रिंस यादव का सोमवार शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया. उनके भाई रौशन आनंद ने मुखाग्नि दी. इस बीच प्रिंस की मौत को लेकर दो अलग-अलग कहानियां सामने आ रही हैं. परिवार जहां इसे हत्या बता रहा है, वहीं साथ गए दोस्तों का दावा कुछ और ही है. आइए जानते हैं कि आखिर उस दिन कमरे में क्या हुआ था.

भाई का आरोप- फैजल खान ने कराई हत्या

प्रिंस के भाई रौशन आनंद का साफ कहना है कि यह कोई सामान्य मौत नहीं बल्कि सोची-समझी हत्या है. उन्होंने सीधे तौर पर फैजल खान पर आरोप लगाया है कि उसी ने प्रिंस का मर्डर करवाया है.

दवा खाई और सो गया

सोशल मीडिया पर प्रिंस के दोस्तों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो बिल्कुल अलग कहानी बयां करता है. दोस्तों के मुताबिक, प्रिंस काफी समय से साइकियाट्रिक प्रॉब्लम से जूझ रहे थे और डिप्रेशन की दवाइयां ले रहे थे. शनिवार शाम करीब 6 बजे प्रिंस ने खाना खाया, अपनी दवा ली और सोने चले गए. दोस्तों को लगा कि सोने से उनका तनाव कम होगा.

वीडियो में एक दोस्त ने बताया कि प्रिंस को गहरी नींद में छोड़कर वे लोग पास के इनरवा इलाके में घूमने चले गए थे. कमरे पर सिर्फ दो साथी, ललित और परजेस ही रुके थे. दोस्तों के जाने के कुछ देर बाद ही सोते समय प्रिंस की सांसें बहुत तेज चलने लगीं. कमरे में मौजूद साथियों ने घबराकर तुरंत बाकी दोस्तों को फोन किया.

हॉस्पिटल पहुंचने के बाद थम गईं सांसें

फोन मिलते ही दोस्त भागे-भागे आए और बिना वक्त गंवाए एंबुलेंस से प्रिंस को पास के यूरो हॉस्पिटल ले गए. डॉक्टरों ने प्रिंस को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया. जब दोस्तों से पूछा गया कि क्या प्रिंस के साथ कोई मारपीट हुई थी? तो उन्होंने कहा कि वे प्रिंस के बेहद करीबी दोस्त हैं, वे ऐसा क्यों करेंगे.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

खान सर की कोचिंग पर हमले के बाद भागे थे नेपाल

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि प्रिंस यादव अपने दोस्त अंकित कुमार, रौशन यादव, लट्टू यादव और जयराम यादव के साथ नेपाल गए थे. पटना में खान सर की कोचिंग पर हुए हमले के मामले में दर्ज FIR में प्रिंस का नाम भी शामिल था. गिरफ्तारी के डर से वे काफी तनाव में थे. इसी वजह से 3 जून को वे नेपाल के विराटनगर भाग गए. वहां पहले वे मेट्रो सिटी होटल में रुके और फिर बाईपास के पास शुभ होटल के कमरा नंबर 102 में शिफ्ट हो गए थे.

इसे भी पढ़ें: ‘खान सर ने भाई को मरवाया और मुझे जेल में खत्म करना चाहते थे’, रौशन आनंद का नया विचार पर बड़ा खुलासा

The post नेपाल के होटल से अस्पताल तक, प्रिंस यादव के दोस्तों ने बताया उस रात क्या-क्या हुआ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top