Hot News

पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

Fact Check: वायरल हो रहे इस पत्र में राष्ट्रपति को संबोधित करते हुए लिखा गया है कि ‘व्यक्तिगत एवं नेतृत्वक उत्तरदायित्व स्वीकार करते हुए’ प्रधानमंत्री पद से त्यागपत्र दिया जा रहा है. इस पत्र पर फर्जी दस्तखत के साथ ’24 मई 2025′ की तारीख भी अंकित की गई है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोग इसे तरह-तरह के दावों के साथ शेयर कर रहे हैं.

PIB ने किया फर्जीवाड़े का खुलासा

PIB Fact Check ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए स्पष्ट किया है कि पत्र पूरी तरह फर्जी है. पीआईबी ने बताया, “प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से ऐसा कोई पत्र जारी नहीं किया गया है.” PIB ने बताया, इस पत्र पर किए गए हस्ताक्षर फर्जी हैं और इसका हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है.

आधिकारिक सूत्रों पर ही करें विश्वास

प्रशासनी एजेंसी PIB ने नागरिकों को सलाह दी है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले किसी भी संवेदनशील या चौकाने वाले दावे पर तुरंत भरोसा न करें. किसी भी समाचार या दावे पर यकीन करने से पहले हमेशा प्रशासनी एवं आधिकारिक स्रोतों से उसकी पुष्टि करें.

वायरल पोस्ट को लेकर रहें सावधान

पीआईबी ने कहा, पर्सनल या फाइनेंशियल जानकारी शेयर करने या कोई भी फाइनेंशियल इन्वेस्टमेंट करने से पहले खास सावधानी बरतें.

ये भी पढ़ें: संसद भवन में पीएम मोदी ने की हाई लेवल बैठक, राजनाथ-जयशंकर और डोभाल समेत कई दिग्गज रहे मौजूद

The post पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top