FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्पेन के खिलाफ ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद केप वर्डे के अनुभवी गोलकीपर जोसिमर डायस भावुक हो गए. मैच के बाद बातचीत के दौरान उनकी आंखों में आंसू थे और आवाज भी भारी हो गई थी.
वोजिन्हा ने कहा, “मैंने पूरी जिंदगी इस पल का इंतजार किया और इसके सपने देखे थे.” यह कहते हुए वह अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके. 40 वर्षीय गोलकीपर के लिए यह सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि सालों की मेहनत, संघर्ष और सपनों के सच होने का पल था.
“ESPERÉ Y SOÑÉ TODA MI VIDA POR ESTE MOMENTO”.
Vozinha, entre lágrimas y con la voz entrecortada, ufff. 🇨🇻❤️ pic.twitter.com/IZtIWp0gbl
— Ataque Futbolero (@AtaqueFutbolero) June 15, 2026
वोजिन्हा का शानदार प्रदर्शन
स्पेन के खिलाफ मुकाबले में वोजिन्हा ने 7 शानदार सेव किए और अपनी टीम को 0-0 की ऐतिहासिक बराबरी दिलाई. स्पेन ने मैच में 23 शॉट लगाए, लेकिन केप वर्डे का यह अनुभवी गोलकीपर हर बार दीवार बनकर खड़ा रहा. उनकी शानदार गोलकीपिंग की बदौलत केप वर्डे ने अपने पहले ही विश्व कप मैच में पहला अंक हासिल किया.
मैच के बाद इंस्टाग्राम पर बढ़े 30 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स
मैच के बाद सोशल मीडिया पर भी वोजिन्हा की खूब चर्चा हुई. उनके प्रदर्शन से प्रभावित होकर लाखों फुटबॉल प्रशंसकों ने उन्हें फॉलो करना शुरू कर दिया और देखते ही देखते उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स में 30 लाख से ज्यादा की बढ़ोतरी हो गई.
1966 के बाद हुआ ऐसा कारनामा
वोजिन्हा के सात सेव 1966 के बाद किसी विश्व कप मैच में 40 वर्ष या उससे अधिक उम्र के गोलकीपर द्वारा किए गए दूसरे सबसे ज्यादा सेव भी हैं. वहीं, केप वर्डे ने अपने पहले ही फीफा विश्व कप मैच में पूर्व विश्व चैंपियन स्पेन के खिलाफ ड्रॉ स्पोर्ट्सकर इतिहास रच दिया और टूर्नामेंट का अपना पहला अंक हासिल किया. केप वर्डे के लिए यह सिर्फ एक ड्रॉ नहीं, बल्कि विश्व फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर इतिहास रचने जैसा पल था. वहीं वोजिन्हा का भावुक बयान इस उपलब्धि की अहमियत को बयां करता है.
यह भी पढ़ें: स्पेन के सामने दीवार बन गया 40 साल का गोलकीपर, एक मैच के बाद इंस्टाग्राम पर बढ़ गए 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स
The post ‘पूरी जिंदगी इस पल का इंतजार किया…’, ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद बोलते-बोलते रो पड़े वोजिन्हा appeared first on Naya Vichar.

