Neymar Retirement confirms: मैच के बाद मीडिया से बातचीत में नेमार ने कहा कि ब्राजील की राष्ट्रीय टीम के साथ उनका सफर अब खत्म हो गया है. उन्होंने स्वीकार किया कि विश्व कप ट्रॉफी जीतना उनका सबसे बड़ा सपना था, लेकिन यह सपना अधूरा रह गया. 16 वर्षों तक ब्राजील की जर्सी पहनने वाले नेमार ने कहा कि उन्होंने अपने देश के लिए हर मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की और अब समय आ गया है कि नई पीढ़ी टीम की जिम्मेदारी संभाले. उनके इस ऐलान के साथ ही ब्राजील के सबसे सफल और लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक का अंतरराष्ट्रीय करियर भावुक अंदाज में समाप्त हो गया.
नॉर्वे ने किया बड़ा उलटफेर
मैच में ब्राजील को खिताब का मजबूत दावेदार माना जा रहा था, लेकिन नॉर्वे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उसे 2-1 से हरा दिया. नॉर्वे के स्टार स्ट्राइकर एरलिंग हालैंड ने दो गोल दागकर अपनी टीम को पहली बार विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा दिया. ब्राजील की ओर से एकमात्र गोल नेमार ने इंजरी टाइम में पेनल्टी पर किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.
🚨🚨 BREAKING: Neymar announces his RETIREMENT FROM INTERNATIONAL FOOTBALL. 👋🏼🇧🇷
“I tried. I tried. It started here at Met Life stadium and I finished here. It is now over”, Ney said after the game.
His story with the Brazilian national team is over. pic.twitter.com/vPIFflyJHq
— Fabrizio Romano (@FabrizioRomano) July 5, 2026
नेमार ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा
हार के बाद नेमार अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके. उन्होंने कहा कि उन्होंने ब्राजील के लिए अपना सब कुछ दिया, लेकिन टीम को विश्व कप नहीं जिता सके. नेमार ने कहा कि उन्होंने पूरी कोशिश की और अब उनका अंतरराष्ट्रीय सफर समाप्त हो गया है. यह बयान देते समय वह बेहद भावुक नजर आए और साथी खिलाड़ियों ने उन्हें संभाला.
16 साल का यादगार करियर
नेमार ने 2010 में ब्राजील के लिए अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था. इसके बाद उन्होंने 16 वर्षों तक राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व किया और ब्राजील के इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों में अपनी जगह बनाई. उन्होंने अपने करियर में 129 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 80 गोल दागे और ब्राजील के सर्वकालिक सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बने. उनके नाम 58 से अधिक असिस्ट भी दर्ज हैं.
विश्व कप जीतने का सपना अधूरा रह गया
नेमार का सबसे बड़ा सपना ब्राजील को छठा विश्व कप जिताना था, लेकिन यह सपना पूरा नहीं हो सका. चोटों ने उनके करियर को कई बार प्रभावित किया और 2026 विश्व कप भी उनके लिए निराशा के साथ समाप्त हुआ. ब्राजील की यह 1990 के बाद विश्व कप के नॉकआउट चरण में सबसे शुरुआती विदाई मानी जा रही है.
कोच कार्लो एंचेलोटी के सामने नई चुनौती
नेमार के संन्यास के बाद अब ब्राजील की टीम नए दौर में प्रवेश करेगी. मुख्य कोच कार्लो एंचेलोटी को अब ऐसी टीम तैयार करनी होगी जो आने वाले वर्षों में ब्राजील को फिर से विश्व फुटबॉल की शीर्ष टीमों में स्थापित कर सके.
इसे भी पढ़े- कौन हैं एरलिंग हालैंड की गर्लफ्रेंड इसाबेल? जानिए फुटबॉल स्टार की निजी जिंदगी से जुड़ी खास बातें
The post फीफा वर्ल्ड कप 2026: ब्राजील को लगा झटका, नेमार ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लिया appeared first on Naya Vichar.

