Hot News

बंगाल : आरामबाग नगर निकाय में सौर घोटाले के आरोपी पूर्व अध्यक्ष केरल से गिरफ्तार

खास बातें

Solar Scam Bengal: पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपए की सौर ऊर्जा परियोजना में कथित अनियमितताओं के मामले में आरामबाग नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष को केरल से गिरफ्तार किया गया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.

गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गये थे स्वपन नंदी

अधिकारी ने बताया कि आरामबाग नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष स्वपन नंदी फरार थे. गिरफ्तारी से बचने और अपनी पहचान छिपाने के लिए उन्होंने अपनी मूंछ तक मुंडवा ली थी.’ग्रीन सिटी प्रोजेक्ट’ घोटाले की जांच जैसे ही तेज हुई, वह फरार हो गये.

पुलिस से बचने के लिए बदल लिया था हुलिया

अधिकारी ने बताया कि नंदी ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए अपना हुलिया बदल लिया था, जिसमें मूंछ मुंडवाना भी शामिल है. इसके बावजूद पुलिस के अधिकारियों ने उन्हें केरल में ढूंढ़ निकाला और गिरफ्तार कर लिया.

बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हिरासत की मांग करेगी पुलिस

पुलिस ने कहा है कि वह कोर्ट से आग्रह करेगी कि नंदी को पुलिस हिरासत में भेज दिया जाये, ताकि इस मामले में पहले से गिरफ्तार अन्य आरोपियों के साथ उनका आमना-सामना कराया जा सके. इससे निर्णय लेने की प्रक्रिया और वित्तीय लेन-देन की पूरी शृंखला का पता लगाया जा सकेगा.

Solar Scam in Bengal: 3 लोग पहले ही हुए गिरफ्तार

इस मामले में 3 अन्य आरोपियों – नगरपालिका के एक अस्थायी इंजीनियर, एक अस्थायी विद्युत पर्यवेक्षक (इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर) और एक ठेकेदार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.

इसे भी पढ़ें : तृणमूल के पूर्व विधायक तिलक चक्रवर्ती गिरफ्तार, लगे हैं भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

क्या है पूरा मामला? कैसे हुआ स्कैम का खुलासा?

  • यह मामला ‘ग्रीन सिटी’ परियोजना से जुड़ा है. इसके तहत आरामबाग नगर पालिका ने क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों की छतों पर सौर पैनल लगाने के लिए ई-टेंडर जारी किया था.
  • इस परियोजना के तहत 3 प्राथमिक विद्यालयों और बाल शिक्षा केंद्रों के साथ-साथ 11 उच्च प्राथमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सौर ऊर्जा पैनल लगाने की योजना थी.
  • परियोजना का लक्ष्य 764.46 किलोवाट बिजली उत्पादन क्षमता हासिल करना था.
  • उत्पादित बिजली का उपयोग स्कूलों की आवश्यकताओं को पूरा करने तथा सड़क किनारे की लाइट को बिजली उपलब्ध कराने के लिए किया जाना था.
  • तत्कालीन नगरपालिका बोर्ड, नगर निकाय के अधिकारियों और नंदी के खिलाफ बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आये.
  • नंदी को पद से हटाये जाने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष का कार्यभार संभालने वाले तृणमूल कांग्रेस नेता समीर भंडारी ने इस मामले में शिकायत दर्ज करायी थी.
  • पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में जांच में तेजी आयी, जिसके बाद 3 सह-आरोपियों की गिरफ्तारी हुई. अंततः नंदी को भी गिरफ्तार कर लिया गया.
  • जांच जारी है. पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान मामले से जुड़े और अधिक तथ्य सामने आने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल में फिर मिला ‘नोटों का पहाड़’, टीएमसी चेयरमैन की गिरफ्तारी के बाद बोरियों में भरा कैश बरामद

ममता बनर्जी को तगड़ा झटका, राहत सामग्री चोरी के आरोप में पूर्व मंत्री उज्ज्वल विश्वास गिरफ्तार, भीड़ ने घर पर पत्थर-अंडे फेंके

गिरफ्तारी से बचने के लिए साड़ियों में छिपे तृणमूल नेता ब्रह्मानंद चक्रवर्ती, ‘कट मनी’ लेने का है आरोप

बंगाल में कटमनी पर जगह-जगह बवाल, कूचबिहार में खटिया के नीचे छिपे तृणमूल नेता गिरफ्तार

The post बंगाल : आरामबाग नगर निकाय में सौर घोटाले के आरोपी पूर्व अध्यक्ष केरल से गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top