Hot News

बंगाल चुनाव 2026 : हथियारों के जखीरे के साथ नालंदा से कोलकाता आया युवक गिरफ्तार

Table of Contents

West Bengal Crime News| कोलकाता, विकास कुमार गुप्ता : पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव 2026 (West Bengal Assembly Election 2026) के पहले हथियार सप्लाई की बड़ी साजिश को लालबाजार के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने नाकाम कर दिया है. टीम ने बुधवार दोपहर में बिहार के नालंदा से कोलकाता आये 18 वर्षीय युवक को अत्याधुनिक हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार किया. इसके पास से काफी संख्या में कारतूस भी बरामद हुए हैं.

एसटीएफ को पहले ही मिल गयी थी गुप्त सूचना

पकड़े गये युवक की पहचान मोहम्मद यूसुफ के रूप में हुई है. वह बिहार के नालंदा जिले के शेखाना गांव का निवासी है. आरोपी को बृहस्पतिवार को बैंकशाल कोर्ट में पेश किया जायेगा. कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स के प्रमुख वी सोलोमन नेशा कुमार ने बताया कि एसटीएफ की टीम को कुछ दिन पहले ही इसकी सूचना मिली थी कि स्ट्रैंड रोड इलाके में हथियारों की एक बड़ी खेप पहुंचने वाली है.

  • तीन देशी कट्टा (सिंगल शॉटर फायर आर्म्स) के साथ दो 7एमएम पिस्तौल बरामद
  • 4 मैगजीन और 18 जिंदा कारतूस (8 एमएम), 22 जिंदा कारतूस (7.65 एमएम) भी हुआ जब्त

12:15 बजे सुलभ शौचालय के पास युवक को पकड़ा

सूचना मिलने के बाद से ही एसटीएफ की टीम तमाम संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही थी. बुधवार को दिन में 12:15 बजे के आसपास स्ट्रैंड रोड में फुटपाथ पर एक सुलभ शौचालय के पास संदिग्ध अवस्था में खड़े युवक को देखा. उसकी संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए अधिकारियों ने उससे पूछताछ की. सख्ती से पूछताछ हुई, तो उसने भागने की कोशिश की. एसटीएफ की टीम ने उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से घातक हथियारों का जखीरा बरामद हुआ.

बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

West Bengal Crime News: युवक के पास से जो हथियार मिले

  • 3 देशी कट्टा (सिंगल शॉटर फायर आर्म्स) के साथ
  • 2 7एमएम पिस्तौल
  • 4 मैगजीन
  • 18 कारतूस (8 एमएम)
  • 22 कारतूस (7.65 एमएम)

इसे भी पढ़ें : नंदीग्राम का संग्राम : 21 लाख लेकर मैदान में उतरे शुभेंदु अधिकारी ने खर्च किये 23.62 लाख रुपए, ममता बनर्जी को हराया

साथियों के नाम जानने की हो रही कोशिश

बंगाल पुलिस की एसटीएफ के अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आरोपी हथियार कहां ले जा रहा था. उसकी सप्लाई किसको करनी थी. वह किसी सवाल का जवाब नहीं दे पाया. दोपहर 3:30 बजे एसटीएफ ने उसे ऑफिशियली अरेस्ट कर लिया. एसटीएफ थाने में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25(1बी)(ए)/29 और हिंदुस्तानीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 61(2) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में ममता का ‘चौका’ या भाजपा का ‘परिवर्तन’? 294 सीटों का पूरा गणित और 2 चरणों का चुनावी शेड्यूल, यहां जानें सब कुछ

9 अप्रैल को कोर्ट में होगी आरोपी की पेशी

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह हथियार कोलकाता में किसे सप्लाई करने के लिए नालंदा से कोलकाता लाये गये थे. यह भी पता लगाने की कोशिश हो रही है कि इसके पीछे कहीं कोई अंतरराज्यीय गिरोह तो नहीं. आरोपी को बृहस्पतिवार को बैंकशाल कोर्ट में पेश किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें

बंगाल समेत अन्य राज्यों में वोट के लिए बांटी जा रही शराब, ड्रग्स और कैश, अब तक 651.55 करोड़ जब्त

बंगाल चुनाव 2026 से पहले नाका चेकिंग में मिले डॉलर और दीनार, पुलिस महकमे में हड़कंप

नंदीग्राम से नयी दिल्ली तक 15 बैंक अकाउंट, जानें कितनी संपत्ति है शुभेंदु अधिकारी की?

राम नवमी पर ‘सियासी महाकुंभ’, भवानीपुर में शुभेंदु अधिकारी का शक्ति प्रदर्शन, TMC ने स्पोर्ट्सा ‘सॉफ्ट हिंदुत्व’ का कार्ड

The post बंगाल चुनाव 2026 : हथियारों के जखीरे के साथ नालंदा से कोलकाता आया युवक गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top