Asha Bhosle: संगीत की दुनिया में मंगेशकर परिवार का नाम हमेशा से सम्मान के साथ लिया जाता रहा है. अब इस विरासत को एक नई दिशा देने के लिए परिवार ने बड़ा फैसला लिया है. दरअसल, दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन के बाद उनके भाई हृदयनाथ मंगेश्कर ने एक अहम ऐलान किया है. उन्होंने बताया कि वे अपनी दोनों बहनों लता मंगेश्कर और आशा भोसले की याद में एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल बनवाने की योजना पर काम कर रहे हैं.
बड़ा मेडिकल अस्पताल बनाने की तैयारी
Pune, Maharashtra: Brother of late singers Lata Mangeshkar and Asha Bhosle, Pandit Hridaynath Mangeshkar, says, “…25 years ago, this decision was taken. After Didi (Lata Mangeshkar) passed away, we felt that, inspired by her vision, the hospital should be built. It was decided… pic.twitter.com/i1w5Y6woHJ
— IANS (@ians_india) April 13, 2026
मीडिया से बातचीत में हृदयनाथ ने कहा कि इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए जमीन भी खरीदी जा चुकी है और इसे भव्य स्तर पर तैयार किया जाएगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि यह अस्पताल एशिया के सबसे बड़े मेडिकल संस्थानों में शामिल होगा. बताया जा रहा है कि इस अस्पताल का नाम ‘लता-आशा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज’ या ‘लता-आशा मंगेशकर आयुर्विद्या संस्थान’ रखा जा सकता है. इसके साथ ही परिवार एक म्यूजियम बनाने की भी योजना बना रहा है, जहां मंगेशकर परिवार की संगीत यात्रा को दिखाया जाएगा और लोग इंटरैक्टिव तरीके से संगीत सीख भी सकेंगे.
पोती जनाई ने भी लिखा भावुक पोस्ट

इधर, आशा भोसले के निधन के बाद परिवार में गहरा शोक है. उनकी पोती जनाई भोसले का एक भावुक पोस्ट भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने दादी को याद करते हुए अपनी भावनाएं साझा की हैं. अंतिम संस्कार के दौरान भी जनाई काफी भावुक नजर आईं, जिससे साफ है कि दोनों के बीच खास रिश्ता था.
यह भी पढे़ं: एक दिन, एक उम्र और एक ही जगह, आशा भोसले और लता दीदी के निधन में ये कैसा संयोग
The post आशा भोसले के निधन के बाद भाई ने किया बड़ा ऐलान, बहनों की याद में बनेगा सबसे बड़ा अस्पताल appeared first on Naya Vichar.

