Hot News

नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक खत्‍म… पोर्टिको में भावुक हुए सुशासन बाबू, ये होंगे बिहार के अगले CM और डिप्‍टी सीएम?

Bihar Next CM : इस वक्‍त पूरे बिहार की धड़कनें बढ़ी हुईं हैं. देश की मीडिया की निगाहें भी बिहार की हर हलचल पर है. ऐसा इसलिए क्‍योंकि आज बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार अपने 20 वर्ष के कार्यकाल के बाद आखिरी कैबिनेट (Nitish Kumar Last Cabinet) का हिस्‍सा बने. कल बिहार को नया सीएम मिल जाएगा. ऐसे में आज की उनकी कैबिनेट की बैठक अहम मानी जा रही है.

पोर्टिको में भावुक रही मुलाकात

बैठक के बाद सीएम नीतीश कुमार सचिवालय में नीचे उतरे. यहां उन्‍होंने अपने सहयोगियों के साथ बातचीत की. सचिवालय से निकलने से पहले वो पोर्टिको में भी अपने करीबियों से मुलाकात और बातचीत करते नजर आए. माना जा रहा है ये मुलाकात काफी भावुक करने वाली रही है.

कल बिहार में होगी नई प्रशासन

कैबिनेट से निकल कर सीएम नीतीश कुमार सीधे अपने आवास एक अणे मार्ग जाएंगे. जहां ये तय होगा कि बिहार का अगला मुख्‍यमंत्री कौन होगा? हालांकि इस बात के स्‍पष्‍ट संकेत मिल रहे हैं कि सम्राट चौधरी ही बिहार के अगले सीएम हो सकते हैं. मगर बीजपी के चौंकाने वाले इतिहास और रवैये को देखते हुए
इस बैठक के बाद यह साफ हो जाएगा कि बिहार में नई प्रशासन किसकी होगी.

विजय चौधरी हो सकते हैं डिप्‍टी सीएम

यहां गौर करने वाली बात ये है कि नीतीश कुमार के आखिरी कैबिनेट में हिस्‍सा लेने जाते वक्‍त और आने के दौरान सीएम नीतीश के साथ विजय चौधरी और सम्राट चौधरी दोनों नजर आए. अब ऐसे में बिहार की नेतृत्व में कयासों को एक बार फिर हवा मिलनी शुरू हो गई है. माना जा रहा है कि डिप्‍टी सीएम के रूप में Nitish Kumar के करीबी नेता विजय चौधरी हो सकते हैं. जैसा कि बीजेपी जब ‘छोटे भाई’ की भूमिका में थी, तब BJP ने आने दो डिप्‍टी सीएम दिए थे, जेडीयू भी महत्‍वपूर्ण पदों के साथ अपने दो डिप्‍टी सीएम बना सकती है. ऐसे में निशांत के अलावा विजय चौधरी के नाम को हवा मिल रही है.

Also Read : नीतीश कैबिनेट की अंतिम बैठक खत्म, ब्रीफिंग कैंसिल, 3 बजे इस्तीफा दे सकते हैं सीएम

The post नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक खत्‍म… पोर्टिको में भावुक हुए सुशासन बाबू, ये होंगे बिहार के अगले CM और डिप्‍टी सीएम? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top