Hot News

बंजी जंपिंग के लिए बिना रस्सी बांधे फेंक दिया, 21 साल की लड़की की हुई मौत; Video में कैद हुआ दिल दहलाने वाला हादसा

Bungee Jumping: बंजी जंपिंग का शौक लोगों को रोमांच के सबसे ऊंचे स्तर पर ले जाता है. इसके लिए लोग पहाड़ों पर जाते हैं, जहां उनके कमर में रस्सी बांधकर ऊंचाई से गिराया जाता है. कभी-कभी इस स्पोर्ट्स में हादसे भी हो जाते हैं, जब रस्सी टूट जाए. लेकिन ब्राजील में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया, जिसमें 21 साल की लड़की को बिना उसके कमस में रस्सी बांधे ऊपर से नीचे फेंक दिया गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ब्राजील की वेबसाइट estadao.com की रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा शनिवार, 13 जून को दक्षिण-पूर्वी ब्राजील के साओ पाउलो राज्य के लिमेइरा शहर में स्थित पोंटे दो एस्केलेतो पुल पर हुआ. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि गतिविधि शुरू होने से पहले प्रशिक्षकों को सुरक्षा उपकरणों की जांच करनी थी, लेकिन आवश्यक सुरक्षा रस्सी को युवती से जोड़ा ही नहीं गया. 

एडवेंचर स्पोर्ट्स गतिविधि के दौरान हुई गंभीर लापरवाही ने 21 वर्षीय युवती मारिया एडुआर्डा रोड्रिग्स डी फ्रीटास की जान ले ली. अधिकारियों के मुताबिक, युवती को करीब 40 मीटर ऊंचे प्लेटफॉर्म से रोप-जंप के लिए छोड़ा गया, लेकिन उसके साथ सुरक्षा रस्सी ही नहीं लगाई गई थी. 

हादसे की सूचना मिलते ही मिलिट्री पुलिस, दमकल विभाग और आपातकालीन चिकित्सा दल मौके पर पहुंचे. राहतकर्मियों ने युवती को बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी चोटें इतनी गंभीर थीं कि डॉक्टरों ने घटनास्थल पर ही उसे मृत घोषित कर दिया.

वीडियो में कैद हुआ हादसा

घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग युवती को जंपिंग प्लेटफॉर्म तक लेकर जाते हैं. जैसे ही उसे कूदने के लिए छोड़ा जाता है, वहां मौजूद लोगों में अचानक अफरा-तफरी मच जाती है. एक वीडियो में किसी को कहते सुना जा सकता है, ‘द रोप’.

वीडियो में लोगों की चीखें भी सुनाई देती हैं, जहां कुछ लोग चिल्लाते हुए बताते हैं कि सुरक्षा रस्सी लगाई ही नहीं गई है. लेकिन जब तक कर्मियों को इसका अहसास होता, तब तक काफी देर हो चुकी थी.

ये भी पढ़ें:- हिंदुस्तानीयों की मौत पर जयशंकर ने उठाए सवाल, तो अमेरिका ने हिंदुस्तान को ही दिया ज्ञान; कहा- नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं

ये भी पढ़ें:- ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की अंतिम विदाई की तारीखें तय, मौत के 4 महीने बाद मशहद में होंगे दफन

हादसे के बाद भागने की कोशिश, छह लोग हिरासत में

जांच एजेंसियों ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद दो संदिग्ध मौके से भागकर पास के जंगल वाले इलाके में छिपने की कोशिश करने लगे. हालांकि पुलिस और सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाकर दोनों को ढूंढ़ निकाला. मामले में कुल छह लोगों को हिरासत में लिया गया है. सभी से पुलिस पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि सुरक्षा प्रक्रिया में चूक कैसे हुई.

The post बंजी जंपिंग के लिए बिना रस्सी बांधे फेंक दिया, 21 साल की लड़की की हुई मौत; Video में कैद हुआ दिल दहलाने वाला हादसा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top