Hot News

‘बंटवारा 1947’ और ‘आवारापन 2’ से फिर टकराएंगे सनी देओल-इमरान हाशमी, 19 साल पुराना कनेक्शन आया सामने

Batwara 1947 vs Awarapan 2: इस साल का इंडिपेंडेंस डे वीकेंड बॉलीवुड फैंस के लिए बेहद खास होने वाला है. वजह है दो फिल्मों का बॉक्स ऑफिस मुकाबला-सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2.’ दोनों फिल्में 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं. यह मुकाबला सिर्फ फिल्मों का नहीं बल्कि 19 साल पुराने एक पुराने बॉक्स ऑफिस इतिहास की याद भी दिला रहा है. आइए आपको बताते हैं.

Sunny Deol And Emraan Hashmi 2007 Clash: 19 साल पहले भी भिड़ चुके हैं सनी देओल और इमरान हाशमी

साल 2007 में भी सनी देओल और इमरान हाशमी की फिल्मों के बीच क्लैश देखने को मिला था. उस समय सनी की ‘अपने’ और इमरान हाशमी की ‘आवारापन’ एक ही दिन रिलीज हुई थी. 29 जून 2007 को तीन बड़ी फिल्में थिएटर में आई थी- ‘अपने’, ‘आवारापन’ और हिमेश रेशमिया की ‘आप का सुरूर.’ अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी ‘अपने’ में धर्मेंद्र, सनी और बॉबी नजर आए थे.

Apne Box Office Collection: ‘अपने’ का कलेक्शन

Sacnilk के अनुसार, ‘अपने’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर लगभग 38.81 करोड़ की कमाई की. फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन हिंदुस्तान में 21.90 करोड़ था, जबकि बजट 18 करोड़ था. दुनियाभर में फिल्म ने 9.24 करोड़ रुपये कमाए थे.

Apne, photo- instagram

Awarapan 2 Box Office Collection: ‘आवारापन’ हुई थी बॉक्स ऑफिस पर फुस्स

मोहित सूरी की ‘आवारापन’ को भले ही शानदार रिव्यू मिले, लेकिन उस समय फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा सकी. हालांकि बाद में यह फिल्म कल्ट स्टेटस हासिल करने में सफल रही. Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने दुनियाभर में करीब 12.18 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. हिंदुस्तान में इसका नेट कलेक्शन लगभग 7.76 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन करीब 10.78 करोड़ रुपये रहा. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने करीब 1.40 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

अब ‘आवारापन 2’ को मिल रहा ज्यादा बज

करीब 19 साल बाद अब ‘आवारापन’ का सीक्वल दर्शकों के सामने आने जा रहा है. ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ को शुरुआती चर्चा में बढ़त मिलती दिखाई दे रही है. वहीं सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ भी बड़े स्केल और दमदार स्टारकास्ट की वजह से चर्चा में बनी हुई है.

Awarapan 2 And Apne Cast: दोनों फिल्मों की स्टारकास्ट

बंटवारा 1947

यह फिल्म आमिर खान के प्रोडक्शन में बन रही है. फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा, करण देओल और शबाना आजमी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. इसका निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं.

आवारापन 2

इमरान हाशमी स्टारर इस फिल्म में दिशा पाटनी, सुविंदर विक्की, जयंत कोहली और शबाना आजमी भी दिखाई देंगी. फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ कर रहे हैं.

The post ‘बंटवारा 1947’ और ‘आवारापन 2’ से फिर टकराएंगे सनी देओल-इमरान हाशमी, 19 साल पुराना कनेक्शन आया सामने appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top