Bankipur By Election: बांकीपुर उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोट डाले जायेंगे. ऐसे में आज नॉमिनेशन का आखिरी दिन है. BJP कैंडिडेट नीरज सिन्हा और जन सुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर दोनों पर्चा भरेंगे. इससे पहले दोनों पार्टियों की ओर से रोड शो किया जा रहा है, शक्ति प्रदर्शन किया जा रहा है. इस दौरान पटना की सड़क पर अलग ही नजारा देखने के लिए मिला.
आमने-सामने हुए बीजेपी कार्यकर्ता
रोड शो के दौरान एक समय ऐसा आया कि जन सुराज और BJP के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए. दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे लगाए. एक ओर से बीजेपी कैंडिडेट जबकि दूसरी ओर से जन सुराज के कैंडिडेट की जीत को लेकर नारे लगाए जा रहे थे. कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने की वजह से ट्रैफिक जाम की भी स्थिति हो गई.
बीजेपी प्रत्याशी के साथ सीनियर लीडर मौजूद
BJP कैंडिडेट नीरज सिन्हा की बात करें तो, उनके साथ रोड शो में कई सीनियर लीडर भी मौजूद हैं. बीजेपी ऑफिस से नीरज सिन्हा फूलों से सजी रथ पर सवार होकर निकले थे. इससे पहले उन्होंने पंचरूपी हनुमान मंदिर में पूजा-पाठ किया था. साथ ही नवीन सिन्हा स्मृति पार्क जाकर नितिन नवीन के पिता को श्रद्धांजलि भी दी.
कार्यकर्ताओं के साथ निकले प्रशांत किशोर
जन सुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर के नॉमिनेशन में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा. पटना के स्काउट एंड गाइड मैदान में जनसभा को लेकर खास तैयारी की गई थी, जहां प्रशांत किशोर पहुंचे थे. इसके बाद वे यहां से नामांकन के लिए कार्यकर्ताओं की भीड़ के साथ निकले. बीच रोड शो में वह कुछ देर के लिए कार्यकर्ताओं के साथ पैदल भी चले.
Also Read: खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत
The post बांकीपुर उपचुनाव: नॉमिनेशन से पहले आमने-सामने हुए जन सुराज और BJP के कार्यकर्ता, फिर क्या हुआ जानिए appeared first on Naya Vichar.

