Bankipur By Election: बांकीपुर उपचुनाव के लिए नॉमिनेशन के आखिरी दिन बीजेपी कैंडिडेट नीरज सिन्हा ने पर्चा भर दिया है. इससे पहले उन्होंने रोड शो किया. बीजेपी ऑफिस से बीजेपी कैंडिडेट नीरज सिन्हा रथ पर सवार होकर निकले थे. इस दौरान बीजेपी के कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा. सभी ने बीजेपी प्रत्याशी और उनकी जीत के जमकर नारे लगाए. नीरज सिन्हा के साथ नॉमिनेशन के दौरान सीएम सम्राट चौधरी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत अन्य नेता मौजूद रहे.
नितिन नवीन के पिता को दी श्रद्धांजलि
नॉमिनेशन से पहले BJP कैंडिडेट नीरज सिन्हा पंचरूपी हनुमान मंदिर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने पूजा-पाठ की और भगवान का आशीर्वाद लिया. नीरज सिन्हा के साथ विधायक संजय गुप्ता और संजीव चौरसिया भी मौजूद रहे. इसके अलावा प्रत्याशी नीरज सिन्हा नवीन सिन्हा स्मृति पार्क भी पहुंचे थे. यहां उन्होंने नितिन नवीन के पिता को श्रद्धांजलि दी.
एनडीए ने किया शक्ति प्रदर्शन
इन सब के बाद रथ पर सवार होकर बीजेपी कैंडिडेट नीरज सिन्हा ने रोड शो किया और नामांकन दाखिल किया. रोड शो के दौरान एनडीए ने शक्ति प्रदर्शन किया. नीरज सिन्हा के साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, सांसद रविशंकर प्रसाद, जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, लोजपा (रामविलास) के राजू तिवारी और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.
प्रशांत किशोर ने भी किया नॉमिनेशन
दूसरी तरफ, आज ही जन सुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने भी नामांकन किया. नॉमिनेशन से पहले जन सुराज ने जमकर शक्ति प्रदर्शन किया. कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का झंडा लिए हुए दिखे. कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली. साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ वे नामांकन करने पहुंचे थे. बीच रास्ते में वह कुछ देर के लिए पैदल भी चले.
Also Read: नॉमिनेशन के बाद JJD प्रत्याशी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, फूट-फूटकर रोईं वीणा मानवी, तेज प्रताप ने लगाया आरोप
The post बांकीपुर उपचुनाव: BJP कैंडिडेट नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, CM सम्राट रहे मौजूद, रथ पर सवार होकर किया रोड शो appeared first on Naya Vichar.

