Hot News

बारिश से हुई फसल क्षति का आंकलन प्रारंभ, किसानों में जगी मुआवजा की उम्मीद

प्रभावित किसानों की सूची तैयार कर जिला को भेजी गई रिपोर्ट हवेली खड़गपुर पिछले एक सप्ताह में रूक-रूक कर हुई बारिश से किसानों के सैकड़ों बीघा में लगे फसल बर्बाद हो गये. जिससे किसानों में मायूसी छा गई और मुआवजा की मांग करने लगे. शनिवार को कृषि समन्वयक प्रियंका कुमारी ने अग्रहण गांव पहुंच कर फसल क्षति का जायजा लिया और फसल नुकसान हुए किसानों की सूची जिला कार्यालय को भेज दिया. गुरुवार देर रात हुई बेमौसम बारिश में अग्रहण सहित प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के ग्रामीण इलाके के किसानों की फसल को व्यापक क्षति हुई है. अग्रहण गांव के सैकड़ों बीघा में कटाई के बाद खेत और खलिहानों में तैयारी के लिए रखा गेहूं की फसल बारिश के पानी में भींग गया और किसानों में मायूसी छा गई. फसल क्षति की जानकारी मिलते ही बीएओ राजीव रंजन अग्रहण पहुंचकर किसानों से मिले और फसल क्षति का अवलोकन किया. वहीं शनिवार को जिला कृषि पदाधिकारी के निर्देश पर कृषि समन्वयक प्रियंका कुमारी भी फसल क्षति की जानकारी लेने के लिए अग्रहण पहुंची. उन्होंने प्रभावित किसान दिलीप यादव, रजनीश सिंह, शेखर सिंह, चंदन सिंह चौहान, धर्मवीर यादव, अनिल यादव, आमोद शर्मा से मिलकर फसल क्षति की जानकारी ली. इधर अग्रहण गांव में लगभग 57 किसानों की सूची तैयार की गई है. जिनकी फसल बारिश से क्षति हुई है. किसान और रैयतों ने बताया कि बारिश से खेतों में कटाई के बाद रखा सारा फसल भींग गया. अब हमलोगों को कृषि विभाग पर ही भरोसा है. हमलोगों को फसल क्षति का मुआवजा मिल जाए तो कुछ राहत मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post बारिश से हुई फसल क्षति का आंकलन प्रारंभ, किसानों में जगी मुआवजा की उम्मीद appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top