Hot News

बाल-बाल बचे गुजरात के खिलाड़ी, होटल लौटते समय टीम बस में हुआ शॉर्ट सर्किट 

Fire catch in GT Bus: गुजरात की टीम के लिए एक के बाद एक दो बुरी समाचारें आईं. फाइनल मैच में शिकस्त झेलने के बाद जब खिलाड़ी निराश होकर टीम बस से होटल लौट रहे थे, तभी बस में शॉर्ट सर्किट हो गया. हालांकि, मुस्तैदी दिखाते हुए सभी खिलाड़ियों को वक्त रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

GT की टीम बस में शॉर्ट सर्किट

गुजरात टाइटंस के लिए वह रात दोगुनी मायूसी लेकर आई. एक तरफ फाइनल में मिली हार का गम था, तो दूसरी तरफ स्टेडियम से होटल लौटते वक्त टीम की बस शॉर्ट सर्किट का शिकार हो गई. बीच रास्ते में हुए इस ब्रेकडाउन से कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया. लेकिन गनीमत रही कि कोई अनहोनी नहीं हुई. समय रहते सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को सुरक्षित बचा लिया गया.

अहमदाबाद में टूटा गुजरात का सपना

अपने ही घर (नरेंद्र मोदी स्टेडियम) में गुजरात टाइटंस का दूसरी बार चैंपियन बनने का सपना चकनाचूर हो गया. 31 मई को स्पोर्ट्से गए महामुकाबले में आरसीबी ने गुजरात को 5 विकेट से मात दी. इस बड़े मैच में गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों ने निराश किया. वॉशिंगटन सुंदर की जुझारू पारी को छोड़ दिया जाए, तो पूरी बल्लेबाजी लाइन-अप सिर्फ 155 रनों पर सिमट गई. आरसीबी के गेंदबाजों के आगे गुजरात का कोई भी ज्यादा देर तक टिक नहीं सका, जिसका खामियाजा टीम को ट्रॉफी गंवाकर भुगतना पड़ा.

किंग कोहली की ‘विराट’ पारी

156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत भी बेहद खराब रही थी. लेकिन इसके बाद विराट कोहली ने क्रीज पर खूंटा गाड़ दिया और टीम की लड़खड़ाती पारी को संभाल लिया. कोहली अंत तक नाबाद रहे और टीम को चैंपियन बनाकर ही दम लिया. उन्होंने महज 42 गेंदों पर 178.57 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 75 रनों की मैच जिताऊ पारी स्पोर्ट्सी, जिसमें 9 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस के लिए यह हार किसी गहरे जख्म जैसी है. हार का गम इसलिए भी दोगुना हो गया है क्योंकि यह शिकस्त उन्हें अपने ही होम ग्राउंड में झेलनी पड़ी है.

यह भी पढ़े- सिर पर IPL ट्रॉफी रखकर नाचे क्रुणाल पंड्या, कोहली ने भी मिलाए कदम, वीडियो वायरल

The post बाल-बाल बचे गुजरात के खिलाड़ी, होटल लौटते समय टीम बस में हुआ शॉर्ट सर्किट  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top