Hot News

बिरयानी विवाद में एंट्री हुई एक और कॉमेडियन की, प्रणित मोरे फिर निशाने पर

स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में हुए 370 रुपये बिरयानी विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है इस पूरे मामले में कॉमेडियन कुणाल कामरा भी कूद पड़े हैं. उन्होंने प्रणित की माफी पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

कुणाल कामरा ने किया कटाक्ष

प्रणित मोरे की माफी के बाद कुणाल कामरा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बिना नाम लिए तंज भरी पोस्ट शेयर की. उन्होंने लिखा, “कॉमेडियनों को इन चीजों के पीछे छिपना बंद कर देना चाहिए- “कहानी सुनाना, क्राउड वर्क, कड़ी मेहनत, बैंक बैलेंस, माता-पिता.” इसके अलावा एक अन्य पोस्ट में कुणाल ने प्रणित पर कटाक्ष करते हुए लिखा, “प्रणित मोरे, हर्ष गुजराल को बराक ओबामा जैसा दिखाने लगते हैं.”

क्या है 370 रुपये बिरयानी विवाद?

विवाद की शुरुआत तब हुई जब गुरुग्राम में आयोजित प्रणित मोरे के स्टैंड-अप शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में दर्शकों के बीच मौजूद 23 वर्षीय हिमांशु जांगड़ा अपने डेटिंग अनुभव के बारे में बात कर रहा था. हिमांशु ने बताया कि वह एक लड़की के साथ डेट पर गया था और उसने उसके लिए 370 रुपये की चिकन बिरयानी खरीदी थी. इसके बाद उसने कहा कि इतने पैसे खर्च करने के बाद उसे अपने निवेश का कुछ रिटर्न मिलना चाहिए था. इस टिप्पणी के बाद हिमांशु को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया.

प्रणित मोरे और हिमांशु ने मांगी माफी

बढ़ते विवाद और आलोचनाओं के बीच प्रणित मोरे ने वीडियो जारी कर माफी मांगी. उन्होंने स्वीकार किया कि इस मामले से कई लोग आहत हुए हैं और उनसे गलती हुई है. प्रणित ने लोगों से एक और मौका देने की अपील की और कहा कि वह एक बेहतर इंसान बनने की कोशिश करेंगे. वहीं, हिमांशु जांगड़ा ने भी अलग वीडियो जारी कर अपने बयान पर खेद जताया और माफी मांगी.

यह भी पढ़ें- किसे मिलेगी गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा की संपत्ति? खुद किया खुलासा

The post बिरयानी विवाद में एंट्री हुई एक और कॉमेडियन की, प्रणित मोरे फिर निशाने पर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top