Hot News

बेऊर जेल से बाहर निकले रौशन आनंद, बोले- फैजल खान और किसान कोल्ड स्टोर के मालिक ने कराई भाई की हत्या

Raushan Anand Bail: ‘फैजल खान और किसान कोल्ड स्टोर के मालिक ने कराई भाई की हत्या.’ यह बात ज्ञान बिंदु कोचिंग एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद ने जेल से बाहर आते ही कही. बेऊर जेल के बाहर इस दौरान लोगों की भारी भीड़ रही. सोमवार को रौशन आनंद जेल से बाहर निकले और उन्होंने प्रिंस यादव की हत्या का सीधा आरोप खान सर पर लगाया.

खान सर को रौशन आनंद ने बताया झूठा

जेल से बाहर निकलने के बाद रौशन आनंद गुस्से में दिखे. उन्होंने कहा, फैजल खान और किसान कोल्ड स्टोर के मालिक ने षड्यंत्र रचकर हमारे भाई की हत्या कराई है. जब मैं बाहर था, तब मेरे भाई के साथ क्यों नहीं कुछ हुआ. लेकिन जब मैं जेल आया तो मेरे भाई की हत्या हो गई. यह साजिश है. इसके साथ ही रौशन आनंद ने फैजल खान उर्फ खान सर को झूठा बताया.

एक होटल में मिली थी प्रिंस की डेड बॉडी

रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के विराटनगर के एक होटल में डेड बॉडी मिली थी. संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत को लेकर कई तरह की चर्चा हो रही है. मामले में 5 लोगों को हिरासत में भी लिया गया है. इस बीच आज सहरसा में प्रिंस यादव का अंतिम संस्कार किया जाएगा, जिसमें रौशन आनंद शामिल होंगे. लेकिन इससे पहले जेल से निकलते ही उन्होंने खान सर पर सीधा आरोप लगा दिया है.

खान सर ने की थी जांच की मांग

खान सर की ओर से एक वीडियो यूट्यूब के जरिए शेयर किया गया था. इसमें उन्होंने प्रिंस यादव की मौत पर दुख जताया था. साथ ही उन्होंने जांच की मांग की थी. खान सर ने कहा था, इसमें कोई तीसरा इंसान इंवॉल्व लग रहा है. आखिर इतना अमानवीय कृत्य कैसे कोई कर सकता है. इसमें कोई ना कोई तीसरा साजिश जरूर कर रहा है. इसके लिए उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए. जो भी दोषी पाए जायेंगे, उनमें से किसी एक को भी नहीं छोड़ा जाए. फांसी से नीचे इनके लिए कोई सजा नहीं है.

तेज प्रताप ने भी खान सर पर लगाया था आरोप

इस मामले में जेजेडी सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने भी खान सर पर आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था, यह घटना बेहद दुखद है. इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए थी. अगर इसमें से हम किसी पर इल्जाम लगायेंगे तो खान सर पर लगायेंगे, क्योंकि इन्होंने ही हत्या करवाई है. तेज प्रताप इतने पर ही नहीं रुके. आगे उन्होंने यह भी भड़कते हुए कहा कि जो अपने ही आदमी को बोलकर गोली चलवा ले, वह हत्या क्यों नहीं करवा सकता. हमें पूरा यकीन और भरोसा है कि खान सर ने ही हत्या करवाई है और उन्हें जेल जाना चाहिए.

Also Read: पटना में क्लास 5वीं तक के स्कूल बंद, 6 से 8 की भी बदली टाइमिंग, डीएम का आदेश

The post बेऊर जेल से बाहर निकले रौशन आनंद, बोले- फैजल खान और किसान कोल्ड स्टोर के मालिक ने कराई भाई की हत्या appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top