Hot News

बॉक्स ऑफिस पर ‘धमाल 4’ पास हुई या फेल? पहले दिन के आंकड़े आए सामने

Dhamaal 4: ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म सिनेमाघरों में आज यानी 10 जुलाई को रिलीज हो गई है. अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी की दमदार कॉमिक टीम एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट आई है. फिल्म पहले दिन कितने करोड़ की कमाई करेगी, इसके बारे में आपको बताते हैं.

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 1: पहले दिन कितनी हुई कमाई?

बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धमाल 4’ ने हिंदुस्तान में पहले दिन 13.75 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की है. इसके साथ ही फिल्म का घरेलू ग्रॉस कलेक्शन 16.50 करोड़ पहुंच गया है. वहीं, ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 5.00 करोड़ की ग्रॉस कमाई की. इस तरह ‘धमाल 4’ का पहले दिन का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 21.50 करोड़ दर्ज किया गया.

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 1, photo- sacnilk

Can Dhamaal 4 Break Franchise Record? क्या टूटेगा ‘टोटल धमाल’ का रिकॉर्ड?

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘धमाल 4’ पहले दिन 15 करोड़ से 17 करोड़ रुपये नेट का कारोबार कर सकती है. अगर फिल्म 16.5 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेती है तो यह ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बन जाएगी. फिलहाल यह रिकॉर्ड 2019 में रिलीज हुई ‘टोटल धमाल’ के नाम है, जिसने पहले दिन 16.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

Dhamaal Franchise Opening Collection: पहले दिन कैसा रहा पिछली फिल्मों का प्रदर्शन?

अब तक रिलीज हुई ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी की फिल्मों की ओपनिंग इस तरह रही है-

धमाल (2007): 2.38 करोड़ रुपये

डबल धमाल (2011): 7.56 करोड़ रुपये

टोटल धमाल (2019): 16.5 करोड़ रुपये

About Dhamaal 4: फिर शुरू हुई खजाने की मजेदार तलाश

निर्देशक इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी ‘धमाल 4’ एक बार फिर दर्शकों को कॉमेडी और एडवेंचर से भरपूर सफर पर ले जाती है. फिल्म में दोस्तों की यह टीम ‘ट्रेजर ऑफ लाइफ’ की तलाश में निकलती है, लेकिन रास्ते में उन्हें कई मजेदार घटनाओं, गलतफहमियों का सामना करना पड़ता है. फिल्म में रवि किशन, संजीदा शेख, उपेंद्र लिमये, अंजलि आनंद और ईशा गुप्ता भी नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ हुई पास या फेल? फर्स्ट शो के बाद सामने आए ऐसे रिएक्शन

The post बॉक्स ऑफिस पर ‘धमाल 4’ पास हुई या फेल? पहले दिन के आंकड़े आए सामने appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top