Hot News

भवानी भवन पहुंचे अभिषेक बनर्जी, फर्जी हस्ताक्षर मामले में CID करेगी पूछताछ

कोलकाता से अमित शर्मा की रिपोर्ट

Abhishek Banerjee : तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी रविवार को भवानी भवन स्थित सीआइडी मुख्यालय पहुंच गये. तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी को तृणमूल विधायकों के कथित फर्जी हस्ताक्षर मामले की जांच के सिलसिले में दोपहर 12 बजे तलब किया गया था. हालांकि निर्धारित समय से पहले ही वह सीआइडी मुख्यालय पहुंच गये. वहां पत्रकारों से किसी भी सवालों का उन्होंने जवाब नहीं दिया है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

बनर्जी के पहुंचने से पहले भवानी भवन और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी थी. बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. सीआइडी सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी फर्जी हस्ताक्षर प्रकरण से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अभिषेक बनर्जी से पूछताछ कर सकती है. अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि पूछताछ के दौरान क्या नये तथ्य सामने आते हैं और अभिषेक बनर्जी की ओर से क्या प्रतिक्रिया दी जाती है.

Also Read: ममता बनर्जी के सामने ही भिड़ गये कुणाल घोष और अभिषेक बनर्जी, सड़क तक पहुंचा शोर

The post भवानी भवन पहुंचे अभिषेक बनर्जी, फर्जी हस्ताक्षर मामले में CID करेगी पूछताछ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top