सिंहेश्वर.
थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबा मंदिर से पॉकेटमारी करते हुए एक युवक को श्रद्धालुओं ने पकड़ा, जिसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया. इस बाबत पीड़ित सुपौल जिला के जदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत परसाढी वार्ड संख्या तीन निवासी रतन कुमार यादव ने बताया कि वह सिंहेश्वर स्थान महादेव मंदिर में पूजा करने आया था. इसी दौरान जेब से एक लड़का ने पर्स निकाल लिया. जब पर्स निकलने का एहसास हुआ, तो देखा कि एक लड़का भागने लगा, जिसे हल्ला करने पर श्रद्धालुओं ने युवक को पकड़ लिया. मंदिर समिति को सूचना दी. पकड़ाये युवक ने नाम कुमारखंड के रौता वार्ड संख्या 13 निवासी राजेश यादव बताया. जब जेब को चेक किया तो पर्स मिला. मंदिर समिति ने पुलिस को सूचना दी. जिसे पुलिस अपने साथ ले गयी. वहीं थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करते हुये उक्त युवक को न्यायिक हिरासत में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया.
The post मंदिर परिसर में पॉकेटमारी करते एक युवक धराया appeared first on Naya Vichar.
