मधेपुरा. सदर अस्पताल में सभी प्रखंडों के प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक व चिकित्सा पदाधिकारियों को एमसीपी कार्ड (मदर एंड चाइल्ड प्रोटेक्शन कार्ड) के संबंध में सोमवार को प्रशिक्षण दिया गया, जिसका आयोजन जिला प्रतिरक्षण अधिकारी विपिन कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया. प्रशिक्षण में पीरामल स्वास्थ्य से गांधी फेलो अलताफ खान व यूनिसेफ से नलिन कुमार आनंद ने सभी को एमसीपी कार्ड के सही उपयोग व इसके महत्व के बारे में जानकारी दी. प्रशिक्षकों ने बताया कि एमसीपी कार्ड के माध्यम से मातृ व शिशु मृत्यु दर में कमी लायी जा सकती है. इस कार्ड में गर्भवती स्त्रीओं की स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, प्रसव की तैयारी व नवजात शिशु के स्वास्थ्य से संबंधित सभी जानकारी दर्ज की जाती है. इसके नियमित उपयोग से कई बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं को समय रहते टाला जा सकता है. जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने सभी प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक व चिकित्सा पदाधिकारियों से एमसीपी कार्ड के उपयोग को अपने-अपने क्षेत्रों में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इस पहल से जिले में मातृ व शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार आयेगा.
The post मातृ-शिशु मृत्यु दर रोकने की दिशा में बड़ा कदम है एमसीपी कार्ड प्रशिक्षण appeared first on Naya Vichar.
