Hot News

मुंबई में बारिश का कहर, IMD का रेड अलर्ट; जलभराव से सड़क यातायात और विमान सेवाएं प्रभावित

Mumbai Monsoon : दक्षिण पश्चिम मानसून के प्रभाव से मुंबई में लगातार बारिश हो रही है. हिंदुस्तान मौसम विभाग ने रविवार के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया है और अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. चेतावनी को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) और आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ को 24 घंटे मुस्तैद रहने को कहा गया है.

सड़कों पर भरा दो फीट तक पानी

भारी बारिश की वजह से मुंबई की सड़कों पर दो फीट तक पानी भर गया, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित है. तेज हवा और बारिश की वजह से कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए. बांद्रा स्थित अभिनेता आमिर खान के आवास के बाहर भी पेड़ की टहनियों की गिरने की सूचना मिली है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोगों को सावधानी बरतने और बेवजह घरों से निकलने से मना किया है. बारिश के बाद उपनगरीय इलाके कुर्ला-अंधेरी रोड पर गड्ढे बन गए, जिसकी वजह से आवामन प्रभावित हुआ और पानी से भरे ये गड्ढे आने-जाने वालों के लिए खतरनाक बन गए हैंं.

विमान सेवा प्रभावित

खराब मौसम और भारी बारिश की वजह से हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ा है. कई उड़ानों में देरी हुई है और एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. हालांकि सुबह तक मुंबई की उपनगरीय और हार्बर लाइन की लोकल ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही थीं. हालांकि शनिवार को लोकल ट्रेन सेवा प्रभावित थी. आईएमडी ने मुंबई और रायगढ़ के लिए अगले कुछ घंटों तक अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार, तेज बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं. प्रशासन ने नागरिकों से अनावश्यक यात्रा से बचने और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने की अपील की है.

ये भी पढ़ें : 9 जुलाई तक मुंबई में भारी बारिश, समंदर में उठ रहीं खौफनाक लहरें, रेड अलर्ट के बीच स्कूल-कॉलेज बंद

The post मुंबई में बारिश का कहर, IMD का रेड अलर्ट; जलभराव से सड़क यातायात और विमान सेवाएं प्रभावित appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top