Hot News

मुंबई में भारी बारिश का कहर: गृह मंत्री अमित शाह की फडणवीस से बात, जताया मदद का भरोसा

Amit Shah and Fadnavis : मुंबई में 4 जुलाई से लगातार भारी बारिश के कारण लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है. हिंदुस्तानीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ‘रेड अलर्ट’ जारी किया, जिसके बाद एहतियात के तौर पर स्कूलों की दोपहर की शिफ्ट बंद कर दी गई. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार की स्थिति की बात करें तो मौसम विभाग ने रेड अलर्ट को येलो अलर्ट में बदल दिया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से फोन पर बात की. उन्होंने स्थिति की जानकारी ली.

हालात की समीक्षा

अमित शाह ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से राज्य के विभिन्न हिस्सों, विशेषकर मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में जलभराव और भारी बारिश से हुए नुकसान की ताजा जानकारी ली. गृह मंत्री ने बारिश से जुड़ी समस्याओं से निबटने के लिए केंद्र की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया.

इंफ्रास्ट्रक्चर पर असर

बातचीत के दौरान मुंबई-पुणे रूट पर भोर घाट में हुए भूस्खलन और वसई-विरार रेल ट्रैक पर जलजमाव के कारण प्रभावित हुई रेल व सड़क सेवाओं की स्थिति पर भी चर्चा हुई.

लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित

अधिकारियों ने बताया कि शाह ने फडणवीस के साथ बातचीत में उन्हें केंद्र की ओर से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया. मुंबई में बुधवार को मूसलाधार बारिश हुई जिससे लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं और दफ्तर जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा. सप्ताहांत में मुंबई में भारी बारिश हुई थी और मंगलवार को इससे थोड़ी राहत मिली थी.

भूस्खलन का असर

पास के पालघर जिले के वसई-विरार खंड और दक्षिण गुजरात में कई जगहों पर जलजमाव के कारण गुजरात जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेन सेवाएं बाधित रहीं. सोमवार को भोर घाट खंड में भूस्खलन के बाद मुंबई-पुणे मार्ग पर भी ट्रेन सेवाएं पूरी तरह से बहाल नहीं हो पाईं.

ये भी पढ़ें : Mumbai Rain : मुंबई पर बारिश का कहर, तीन दिशाओं से कटा शहर, थम गई रफ्तार

The post मुंबई में भारी बारिश का कहर: गृह मंत्री अमित शाह की फडणवीस से बात, जताया मदद का भरोसा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top