Hot News

मुंबई वेदर अपडेट: बादल फटने का अलर्ट, 20 से अधिक ट्रेनें फंसीं; वर्क फ्रॉम होम का ऐलान

Mumbai Weather Update: महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश और भूस्खलन के बाद, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हाई लेवल बैठक की. बैठक के बाद उन्होंने कहा- “हमने हालात का जायजा लेने के लिए आज आपदा प्रबंधन की बैठक की. मुंबई में सिर्फ चार दिनों में ही महीने भर की बारिश हो गई है. आज 50-70 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है. इसी वजह से हमने आज ‘वर्क फ्रॉम होम’ का ऐलान किया है और लोगों से अपील की है कि वे आज घर से बाहर न निकलें.

नासिक और त्र्यंबकेश्वर के बीच बादल फटने का अलर्ट

सीएम ने कहा- “मंगलवार को नासिक और त्र्यंबकेश्वर के बीच के इलाके में बादल फटने का अलर्ट है. NDRF और SDTF को उसी हिसाब से फिर से तैनात किया गया है. 8 जुलाई तक बारिश का जोर बना रहेगा. जिला प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है. मुंबई-गोवा और मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे को बहाल करने की कोशिशें चल रही हैं.”

भारी बारिश के कारण 20 से अधिक ट्रेनें फंसीं

मुंबई और दक्षिण गुजरात में भारी बारिश के बाद पटरियों के जलमग्न होने से सोमवार को पश्चिम रेलवे का परिचालन पूरी तरह चरमरा गया. इसके कारण लंबी दूरी की 20 से अधिक ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोकना पड़ा. ट्रेन सेवाओं के निरस्त होने, उनके मार्ग में परिवर्तन तथा विलंब के कारण 40 से अधिक ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई. इसके मद्देनजर रेल प्रशासन ने फंसे हुए यात्रियों की सहायता के लिए राहत कार्य तेज करने के साथ ही मुंबई-अहमदाबाद मुख्य रेलमार्ग पर यातायात बहाल करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं. पश्चिम रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, वसई रोड-विरार और सफाले-पालघर रेलखंडों के बीच भारी जलभराव के कारण ट्रेनों की आवाजाही पर सबसे बुरा असर पड़ा है. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी संबंधित ट्रेनों की वर्तमान स्थिति की जानकारी जरूर ले लें.

disrupting-Mumbai-Pune-rail
मुंबई-पुणे रेल सेवा बाधित, फोटो पीटीआई

17 उड़ानें रद्द और 217 उड़ानें देर

भारी बारिश के कारण मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज सुबह 11:30 बजे तक 17 उड़ानें रद्द कर दी गईं और 217 उड़ानें देर से चलीं. इंडिगो ने कहा- भारी बारिश की वजह से मुंबई और पुणे से आने-जाने वाली उड़ानों पर असर पड़ा है. हम सलाह देते हैं कि एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले आप हमारी वेबसाइट या ऐप पर अपनी उड़ान का स्टेटस चेक कर लें. साथ ही, कृपया यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें, क्योंकि एयरपोर्ट के रास्ते में धीमी गति वाले ट्रैफिक से सड़क मार्ग से यात्रा प्रभावित हो सकती है.

ये भी पढ़ें: मुंबई में भारी बारिश-आंधी के बीच हाई टाइड का अलर्ट; उड़ानें प्रभावित, स्कूल-कॉलेज बंद, सीएम फडणवीस ने संभाली कमान

The post मुंबई वेदर अपडेट: बादल फटने का अलर्ट, 20 से अधिक ट्रेनें फंसीं; वर्क फ्रॉम होम का ऐलान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top