सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर ‘बंटवारा 1947’ का दूसरा टीजर रिलीज हो गया है. हिंदुस्तान-पाकिस्तान विभाजन की बैकग्राउंड पर बनी इस ऐतिहासिक ड्रामा को आमिर खान प्रोडक्शंस प्रोड्यूस कर रहा है. फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
Batwara 1947 Teaser 2: बंटवारा 1947 का दूसरे टीजर आउट
टीजर की शुरुआत विभाजन के दर्दनाक दौर की झलकियों से होती है. शुरुआती सीन्स में प्रीति जिंटा, अली फजल और शबाना आजमी अपने-अपने किरदारों में बिखरे हुए और इस त्रासदी से टूटे नजर आते हैं. उनके चेहरे पर डर दिखाई देता है. क्लिप आगजनी, हिंसा और आम लोगों पर हुए अत्याचारों को बेहद इमोशनल अंदाज में दिखाया गया है.
Sunny Deol Deol In Batwara 1947: हिम्मत का रास्ता चुनते हैं सनी देओल
इसके बाद सनी देओल की दमदार एंट्री होती है. नफरत और डर से भरे माहौल में भी वह हिम्मत का रास्ता चुनता है और एक निडर योद्धा के रूप में नजर आते हैं. वह कहते हैं, ”डर रहा है इंसान… मर रहा है इंसान और मैं जीते जी मरना नहीं चाहता, मैं जिंदा हूं और जिंदा होने का सबूत दूंगा.”
Batwara 1947 Story: ‘बंटवारा 1947’ किस कहानी पर आधारित है?
‘बंटवारा 1947’ मशहूर लेखक असगर वजाहत के चर्चित नाटक ‘जिस लाहौर नइ देख्या ओ जम्याइ नइ’ से प्रेरित है. यह कहानी साल 1947 में हिंदुस्तान-पाकिस्तान विभाजन के दौरान लोगों के दर्द, बिछड़ने और इंसानी रिश्तों की गहरी भावनाओं को सामने लाती है. फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि इसके गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं.
Batwara 1947 Star Cast And Release Date: ‘बंटवारा 1947’ की स्टारकास्ट और रिलीज डेट
बंटवारा 1947 में सनी देओल ‘सिकंदर मिर्जा’ के किरदार में नजर आएंगे. उनके साथ प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल, अभिमन्यु सिंह और करण देओल भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. यह पीरियड ड्रामा 14 अगस्त 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
सनी देओल की अपकमिंग फिल्में
‘गदर 2’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद सनी देओल लगातार दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं. वह जाट, बॉर्डर 2 और इक्का जैसी फिल्मों में नजर आए. अब उनके पास ‘गबरू’ और निर्देशक निखिल नागेश भट्ट की एक अनटाइटल्ड एक्शन फिल्म भी पाइपलाइन में है.
ये भी पढ़ें: ‘बंटवारा 1947’ और ‘आवारापन 2’ से फिर टकराएंगे सनी देओल-इमरान हाशमी, 19 साल पुराना कनेक्शन आया सामने
ये भी पढ़ें: Batwara 1947 Teaser: नफरत के बीच उम्मीद की रोशनी बने सनी देओल, टीजर में दिखीं प्रीति जिंटा-शबाना आजमी
The post मैं जिंदा हूं और सबूत दूंगा… Batwara 1947 के दूसरे टीजर में दिखा बंटवारे का दर्द और तबाही का मंजर appeared first on Naya Vichar.

