FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच चरम पर है, लेकिन स्पोर्ट्स के मैदान के बाहर जापान के प्रशंसकों ने कुछ ऐसा किया है जिसकी पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है. नीदरलैंड के खिलाफ जापान का मुकाबला 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ, जिसके बाद जापान के समर्थकों ने स्टेडियम को खाली करने से पहले जो किया, वह अनुशासन और शिष्टाचार की एक अच्छी उदाहरण है.
क्या हुआ स्टेडियम में
मैच खत्म होने के बाद, जब अधिकांश दर्शक स्टेडियम से बाहर निकल रहे थे, तब जापान के प्रशंसक अपनी सीटों के पास रुके रहे. उनके हाथों में नीले रंग के कचरे के बैग थे. ये फैंस पूरी तत्परता के साथ अपनी सीटों के आसपास फैले कूड़े को इकट्ठा करते दिखे.
The reason Japan fans clean the stadium after each game. Respect. 🤝🇯🇵 pic.twitter.com/o9qJUOLefY
— FIFA (@FIFAcom) June 15, 2026
क्यों खास है यह
स्टेडियम में कचरा साफ करती एक जापानी प्रशंसक ने इस संस्कृति के पीछे के गहरे अर्थ को समझा रही है. उन्होंने कहा कि “यह सिर्फ हमारी संस्कृति का हिस्सा नहीं है, बल्कि यह हर चीज के प्रति सम्मान का प्रतीक है. हम खिलाड़ियों, समर्थकों और स्टेडियम, सभी का सम्मान करते हैं. हमें यहां आने का मौका मिला, यह हमारे लिए सम्मान की बात है, इसलिए हम यहां गंदगी छोड़ना नहीं चाहते.
सोशल मीडिया पर छाईं जापानी प्रशंसक
इस शानदार पहल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. नेटिज़न्स (सोशल मीडिया पर लोग) जापान के प्रशंसकों के इस अनुशासित व्यवहार और साफ़-सफ़ाई के प्रति उनके समर्पण की जमकर तारीफ कर रहे हैं. जापान के फैंस का यह कदम न केवल उनके संस्कार और मूल्यों को दर्शाता है, बल्कि अन्य देशों के स्पोर्ट्स प्रेमियों के लिए एक प्रेरणा भी बन गया है.
इसे भी पढ़े- वर्ल्ड कप की ट्रेनिंग में रोनाल्डो की फुर्ती देख दंग रह गए फैंस, वीडियो वायरल
The post मैच के बाद ये क्या कर रहे हैं जापानी फैंस, वायरल वीडियो ने जीता सबका दिल appeared first on Naya Vichar.

