Hot News

मौसम: लो प्रेशर एरिया का असर, झारखंड-यूपी के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश, आया IMD का अलर्ट

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 6 जुलाई के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है. वहीं, 6 जुलाई और 10 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में बारिश हो सकती है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 6 से 8 जुलाई, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 6 से 7 जुलाई को कई जगह बारिश के आसार हैं.

6 से 9 जुलाई के बीच पश्चिमी मध्य प्रदेश में, 6 से 10 जुलाई तक पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में, जबकि 6 जुलाई और 11 जुलाई को छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है.

झारखंड में होगी बारिश

मौसम केंद्र रांची के अनुसार, 6 और 7 जुलाई को झारखंड में मानसून सक्रिय रहने की संभावना है. इस दौरान राज्य के लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. कई इलाकों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात और तेज हवाएं चलने की भी आशंका है.

Jharkhand weather

राजस्थान में बारिश का अलर्ट

राजस्थान में आगामी 5 से 7 दिनों तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना है. जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा, जबकि 6 से 9 जुलाई के बीच दक्षिण-पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत बारिश हो सकती है. वहीं पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों में भी 7 से 8 जुलाई के दौरान मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है.

यह भी पढ़ें : मूसलाधार बारिश से मुंबई बेहाल, स्कूल-कॉलेज बंद, रुकी उड़ानें, दो लोगों की मौत

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

6 और 7 जुलाई को दिल्ली में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे. इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 6 जुलाई को सुबह के समय गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके बाद सुबह से दोपहर तक हल्की बारिश और शाम-रात के समय फिर से गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं. वहीं 7 जुलाई को भी सुबह और दोपहर के दौरान गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

Delhi weather

The post मौसम: लो प्रेशर एरिया का असर, झारखंड-यूपी के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश, आया IMD का अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top