Hot News

रवींद्रनाथ ठाकुर को रवींद्रनाथ सान्याल कहने पर बवाल

हुगली. देश के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा कविगुरु रवींद्रनाथ ठाकुर को गलती से “रवींद्रनाथ सान्याल” कहे जाने को लेकर राज्य की नेतृत्व में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. इस टिप्पणी के विरोध में बुधवार को उत्तरपाड़ा में तृणमूल कांग्रेस की ओर से प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया. बिक्षोभ प्रदर्शन के दौरान तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता और समर्थकों ने गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया. साथ ही कविगुरु रवींद्रनाथ ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा निवेदित की गयी. उत्तरपाड़ा तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व का आरोप है कि बार-बार बंगाल के महान व्यक्तित्वों के नामों का विकृत उच्चारण करना, बंगाल की भाषा, संस्कृति और परंपरा का घोर अपमान है. विरोध स्थल पर तृणमूल नेताओं ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री से लेकर गृह मंत्री तक, जिस तरह बार-बार बंगाल और उसके मनीषियों को लेकर व्यंग्य किया जा रहा है. , वह पूरी तरह अस्वीकार्य है. उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में बंगाल की जनता इसका करारा जवाब देगी. नेतृत्व ने यह भी स्पष्ट किया कि बंगाल की भाषा, संस्कृति और महान विभूतियों के सम्मान की रक्षा के लिए तृणमूल कांग्रेस भविष्य में भी इसका विरोध करेगी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post रवींद्रनाथ ठाकुर को रवींद्रनाथ सान्याल कहने पर बवाल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top