Ramayana Trailer Out: नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. लंबे इंतजार के बाद सामने आई इस पहली झलक ने दर्शकों का उत्साह कई गुना बढ़ा दिया है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं.
Ravana’s Entry Heightened the Excitement: रावण की एंट्री से रोमांच बढ़ा
ट्रेलर की शुरुआत रावण के प्रभावशाली अंदाज से होती है. इसके बाद भगवान विष्णु के राम अवतार की झलक दिखाई जाती है, जो अधर्म का अंत कर धरती पर धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं. शुरुआती दृश्य ही फिल्म के भव्य स्तर का एहसास कराते हैं.
First Glimpse of Ram, Sita and Lakshman: राम, सीता और लक्ष्मण की पहली झलक दिखी
ट्रेलर में रणबीर कपूर का शांत और मर्यादित भगवान राम वाला रूप आकर्षित करता है. वहीं साई पल्लवी माता सीता के किरदार में सादगी और गरिमा के साथ नजर आती हैं. रवि दुबे भी लक्ष्मण के रूप में प्रभाव छोड़ते हैं. ट्रेलर में वनवास, सीता हरण और राम-रावण युद्ध की झलक दिखाकर कहानी की दिशा साफ कर दी गई है.
Yash’s Ravana Avatar Grabbed the Attention: यश के रावण अवतार ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा
ट्रेलर रिलीज होते ही यश के रावण लुक की सबसे ज्यादा चर्चा शुरू हो गई है. उनका दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और प्रभावशाली अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. इसके अलावा फिल्म के विजुअल्स और वीएफएक्स की भी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है.
Beginning of Blockbuster: फैंस ने इसे ब्लॉकबस्टर की शुरुआत बताया
ट्रेलर को सोशल मीडिया पर शानदार रिएक्शन मिल रही है. कई यूजर्स रणबीर कपूर और साई पल्लवी की सादगी की तारीफ कर रहे हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोग यश के रावण अवतार को ट्रेलर की सबसे बड़ी खासियत बता रहे हैं. कुछ फैंस ने तो इसे रिलीज से पहले ही ब्लॉकबस्टर फिल्म तक कह दिया है.
Film Release in Theatres : इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
फिल्म में काजल अग्रवाल मंदोदरी की भूमिका निभा रही हैं, जबकि रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे. नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बनी ‘रामायण: पार्ट 1’ इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी. वहीं इसका दूसरा भाग दिवाली 2027 पर दर्शकों के बीच आएगा.
ये भी पढ़ें: राहा के पिता बनने के बाद ‘Ramayana’ को नए नजरिए से समझा… रणबीर कपूर का इमोशनल खुलासा
The post रामायण’ की पहली झलक ने बढ़ाया रोमांच, भगवान राम बने रणबीर कपूर तो रावण के दमदार अवतार में छाए यश appeared first on Naya Vichar.

