Hot News

राम मंदिर के बाद अब बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी का आरोप, जांच के लिए कमेटी गठित; PA सस्पेंड

Badrinath Temple Donation Row: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मामले की विस्तृत जांच के लिए तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है. गढ़वाल कमिश्नर आनंद स्वरूप इस समिति की अध्यक्षता करेंगे.

पीए सस्पेंड, एफआईआर दर्ज

पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने प्रशासनिक कार्रवाई की है. चेयरमैन के कार्यालय में तैनात पर्सनल असिस्टेंट (PA) प्रमोद नौटियाल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है और उनके खिलाफ एफआईआर (FIR) भी दर्ज कराई गई है.

तीन सदस्यीय समिति करेगी जांच

उच्च स्तरीय जांच समिति में गढ़वाल कमिश्नर आनंद स्वरूप चेयरमैन होंगे, जबकि एनएचएम (NHM) के मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप तिवारी और चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक कार्यालय में डायरेक्टर (फाइनेंस) जगत सिंह चौहान को सदस्य बनाया गया है. समिति को जांच के दौरान किसी भी अधिकारी, विशेषज्ञ या संबंधित व्यक्ति से सहायता या राय लेने का अधिकार होगा. यह समिति मंदिर की दान प्रबंधन प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही मजबूत करने के उपाय भी सुझाएगी.

बद्रीनाथ में चढ़ावे के कथित गबन की गहन जांच हो : मायावती

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की अध्यक्ष मायावती ने राम मंदिर और बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और गबन की गहन जांच कराए जाने की मांग की है. मायावती ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”अयोध्या में राम मन्दिर के बाद अब उत्तराखण्ड में बद्रीनाथ धाम चढ़ावा में कथित चोरी और गबन होने का मामला सुर्खियों में है. इन दोनों विख्यात धार्मिक स्थलों में इनके ट्रस्ट से जुड़े मुख्य प्रबंधकों की भी सही से जांच होनी चाहिये वरना आगे चलकर इनके स्थान पर बने मुख्य प्रबंधक भी इसका दुरुपयोग कर सकते हैं.” उन्होंने इसी पोस्ट में कहा, ”क्योंकि ऐसी आम चर्चा है कि निचले स्तर पर जो भी गड़बड़ी हुई है, उसमें या तो मुख्य प्रबंधकों की मिलीभगत है या फिर उनकी लापरवाही की वजह से यह सब हुआ है. अतः इस प्रकरण की सही तरीके से जांच बहुत जरूरी है तथा इस मामले में प्रशासन व एसआईटी को भी विशेष ध्यान देना है.”

ये भी पढ़ें: SIT की रिपोर्ट आने दीजिए, पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी, राम भक्तों के नाम चंपत राय का खुला पत्र

ये भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कोर्ट का आदेश, अब पुलिस कस्टडी में 3 आरोपियों से आमने-सामने होगी पूछताछ

The post राम मंदिर के बाद अब बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी का आरोप, जांच के लिए कमेटी गठित; PA सस्पेंड appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top