Hot News

लॉन्च से पहले सामने आए Motorola Edge 70 Pro+ के फीचर्स, मिलेगा 50MP ट्रिपल कैमरा और बड़ी बैटरी

चाइनीज टेक कंपनी Motorola अपनी Edge 70 सीरीज में एक नया मॉडल Motorola Edge 70 Pro+ हिंदुस्तान में 4 जून को लॉन्च करने वाली है. यह फोन Edge 70 लाइनअप का सबसे प्रीमियम मॉडल माना जा रहा है और इसमें कई ऐसे फीचर्स दिए जा सकते हैं, जो इसे मिड-प्रीमियम सेगमेंट में अलग पहचान दिला सकते हैं. मोटोरोला ने ऑफिशियल टीजर के जरिए फोन के कई फीचर्स रिवील कर दिए हैं. इस बार Motorola का सबसे बड़ा फोकस कैमरा क्वालिटी और प्रीमियम यूजर एक्सपीरियंस पर रहेगा.

प्रीमियम डिजाइन के साथ मिलेगा अलग लुक

Motorola Edge 70 Pro+ को कंपनी अलग-अलग टेक्सचर फिनिश के साथ पेश करने वाली है. फ्लिपकार्ट पर लाइव माइक्रोसाइट पेज के अनुसार, फोन Pantone Chicory Coffee, Pantone Stormy Sea और Pantone Zinfandel कलर ऑप्शन में आएगा. इनमें Chicory Coffee वेरिएंट में वुडन स्टाइल बैक डिजाइन मिलने वाला है, जबकि बाकी मॉडल्स में फैब्रिक और सैटीन जैसी फिनिश मिलने वाली है. आजकल ज्यादातर स्मार्टफोन एक जैसे ग्लास डिजाइन में आते हैं, ऐसे में Motorola का यह एक्सपेरिमेंट यूजर्स को अलग एक्सपीरियंस दे सकता है. फोन के साइड फ्रेम पर एक एक्स्ट्रा बटन भी देखने को मिला है. माना जा रहा है कि इसे AI फीचर्स, कैमरा कंट्रोल या कस्टम शॉर्टकट के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.

इसके अलावा डिवाइस IP68 और IP69 रेटिंग से लैस है, जिससे यह पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा देगा. साथ ही इसमें MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे गिरने पर फोन को ज्यादा नुकसान नहीं होगा. डिस्प्ले Gorilla Glass 7i से प्रोटेक्टेड रहेगा.

कैमरा होगा सबसे बड़ा हाईलाइट

Motorola Edge 70 Pro+ का सबसे खास फीचर इसका कैमरा सेटअप होगा. फोन में OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट के साथ 50MP Sony LYT-710 प्राइमरी कैमरा दिया गया है. यह कैमरा 3.5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करेगा. इसके अलावा फोन में 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा. कंपनी AI बेस्ड 50x सुपर जूम फीचर भी देने वाली है, जिससे दूर की तस्वीरें ज्यादा क्लियर क्लिक की जा सकेंगी. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी फोन में 50MP ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा मिलेगा. वीडियो रिकॉर्डिंग 4K HDR10+ 60fps तक सपोर्ट करेगी. साथ ही लो-लाइट फोटोग्राफी और वीडियो स्टेबिलाइजेशन को बेहतर बनाने के लिए भी कई नए फीचर्स मिल सकते हैं.

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस भी होंगे दमदार

फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.8 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले मिलने वाला है. साथ ही डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 5200 निट्स तक होगी, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से दिखाई देगी.

परफॉर्मेंस के लिए Motorola Edge 70 Pro+ में MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर दिया जाएगा. साथ ही फोन को ओवरहीटिंग से बचाने के लिए वेपर कूलिंग चेंबर भी जाएगा. फोन में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज सपोर्ट मिल सकता है.

पावर बैकअप के लिए इसमें 6500mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिलेगी. यह 90W फास्ट चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगा.

कितनी हो सकती है कीमत?

कंपनी ने अभी तक फोन की आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि Motorola Edge 70 Pro+ की कीमत 50 हजार रुपये से कम रखी जा सकती है. इस प्राइस रेंज में इसका मुकाबला OnePlus OnePlus 15R, Realme Realme 16 Pro+ और iQOO iQOO 15R जैसे स्मार्टफोन्स से हो सकता है.

यह भी पढ़ें: खरीदना है नया स्मार्टफोन? जून में आ रहे हैं Xiaomi, Motorola और Redmi के तगड़े मॉडल

The post लॉन्च से पहले सामने आए Motorola Edge 70 Pro+ के फीचर्स, मिलेगा 50MP ट्रिपल कैमरा और बड़ी बैटरी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top