Hot News

वर्किंग वुमन की आधी टेंशन खत्म करेगा मील प्रेप, मिनटों में तैयार होगा खाना

Meal Prep Ideas For Working Women: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कामकाजी स्त्रीओं के लिए ऑफिस की जिम्मेदारियों के साथ घर और किचन संभालना आसान नहीं होता. सुबह जल्दी तैयार होने, टिफिन बनाने और घर के बाकी कामों के बीच अक्सर समय की कमी महसूस होती है. ऐसे में अगर थोड़ी-सी प्लानिंग पहले से कर ली जाए, तो रोजाना की भागदौड़ काफी हद तक कम हो सकती है. यही वजह है कि इन दिनों मील प्रेप का तरीका काफी लोकप्रिय हो रहा है.

क्या है मील प्रेप?

PC- Gemini

मील प्रेप का मतलब पूरे हफ्ते का खाना बनाकर रखना नहीं है, बल्कि खाना बनाने की जरूरी तैयारियां पहले से कर लेना है. जैसे सब्जियां काटकर रखना, मसाले तैयार करना या कुछ चीजों को पहले से उबालकर स्टोर करना. इससे रोज खाना बनाने में कम समय लगता है और सुबह की जल्दी भी आसान हो जाती है.

सब्जियों की पहले से करें तैयारी

PC- Gemini

वीकेंड पर थोड़ा समय निकालकर बीन्स, गाजर, फूलगोभी जैसी सब्जियों को धोकर काट लें और एयरटाइट कंटेनर में फ्रिज में रख दें. अदरक, लहसुन छीलकर और हरी मिर्च साफ करके रखने से भी रोजाना काफी समय बच सकता है.

बेस मसाला बनाकर रखें

PC- Gemini

अगर प्याज, टमाटर, अदरक और लहसुन का बेस मसाला पहले से तैयार हो, तो किसी भी सब्जी या पनीर की ग्रेवी कुछ ही मिनटों में तैयार हो सकती है. यह तरीका व्यस्त दिनों में काफी मदद करता है.

दाल और बीन्स पहले से उबाल लें

PC- Gemini

राजमा, छोले, काले चने या अन्य दालों को पहले से भिगोकर उबाल लें और छोटे-छोटे हिस्सों में स्टोर कर दें. इसी तरह इडली या डोसा का बैटर भी पहले से तैयार करके रखने से हेल्दी नाश्ता मिनटों में बन सकता है.

आटा और सूखे मसाले भी रखें तैयार

PC- Gemini

दो-तीन दिन के लिए आटा गूंथकर फ्रिज में रखा जा सकता है. साथ ही जीरा, धनिया या सौंफ जैसे मसालों को भूनकर पीसकर रखने से खाना बनाते समय मेहनत और समय दोनों की बचत होती है.

क्यों फायदेमंद है मील प्रेप?

जब रोज इस्तेमाल होने वाली चीजें पहले से तैयार रहती हैं, तो खाना जल्दी बन जाता है. इससे तनाव कम होता है, बाहर का जंक फूड खाने की आदत भी घटती है और पूरे परिवार के लिए हेल्दी भोजन तैयार करना आसान हो जाता है. अगर आप भी रोज सुबह समय की कमी से परेशान रहती हैं, तो इस वीकेंड से मील प्रेप की शुरुआत कर सकती हैं.

यह भी पढ़ें: ब्रेकफास्ट में चाहिए कुछ नया? मिनटों में तैयार करें सब्जियों से भरपूर उत्तपम

The post वर्किंग वुमन की आधी टेंशन खत्म करेगा मील प्रेप, मिनटों में तैयार होगा खाना appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top