MEA Warning: विदेश मंत्रालय ने साफ किया है कि सोशल मीडिया पर व्यापार, माइग्रेशन (प्रवासन) और अन्य नीतिगत मामलों में MEA को सलाह देने का दावा करने वालों से कोई लेना-देना नहीं है.
पैसे लेकर सेशन देने का झांसा
विदेश मंत्रालय के आधिकारिक फैक्ट-चेक X हैंडल से जारी एक बयान में कहा गया, “मंत्रालय के ध्यान में आया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ लोग ऐसी पोस्ट कर रहे हैं जिनसे लगता है कि वे MEA को व्यापार, माइग्रेशन और अन्य मुद्दों से जुड़ी पॉलिसी के मामलों पर सलाह दे रहे हैं.” मंत्रालय ने आगे बताया कि ये जालसाज सिर्फ फर्जी दावा ही नहीं कर रहे, बल्कि विदेश मंत्रालय के साथ काम करने का तरीका सिखाने के नाम पर लोगों से पैसे वसूल रहे हैं. इसके लिए वे सशुल्क (paid) सलाह और ट्रेनिंग सेशन भी आयोजित कर रहे हैं.
Ministry of External Affairs (MEA) issues a clarification warning against fraudulent social media handles claiming to advise the ministry on policy matters.
The official X handle of the Ministry of External Affairs Official FactCheck Account tweets, “It has come to the notice of… pic.twitter.com/s8hBoSvaRA
— ANI (@ANI) July 5, 2026
MEA की अपील: झांसे में न आएं लोग
मंत्रालय ने लोगों को सावधान करते हुए कहा- “मंत्रालय आम जनता से अपील करता है कि वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चल रहे ऐसे किसी भी धोखाधड़ी वाले पोस्ट और दावों के झांसे में न आएं और सतर्क रहें.”
ये भी पढ़ें: लाल सागर में यमन तट के पास कार्गो शिप पर हमला, ब्रिटिश सेना ने की पुष्टि
The post विदेश मंत्रालय के नाम पर सोशल मीडिया पर ठगी; MEA ने कहा- फर्जी सलाहकारों से बचें appeared first on Naya Vichar.

