Hot News

शादी के बाद पहली बार सामने आए आमिर खान और गौरी, लहंगे-शेरवानी छोड़ टी-शर्ट और जॉगर्स में दिखी यह जोड़ी, VIDEO

Aamir Khan-Gauri First Appearance: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने 5 जुलाई 2026 को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ जुहू स्थित घर पर सादगी भरे अंदाज में शादी की. शादी के अगले ही दिन दोनों पहली बार पति-पत्नी के रूप में एक साथ नजर आए. हालांकि, उन्होंने मीडिया के सामने पोज नहीं दिए, लेकिन पैपराजी ने उन्हें उस वक्त कैमरे में कैद कर लिया, जब दोनों अपने घर आए मेहमानों को विदा करने नीचे पहुंचे थे. इस दौरान आमिर प्रिंटेड कुर्ते में नजर आए, जबकि गौरी टी-शर्ट और जॉगर्स में दिखीं.

यहां देखें वीडियो-

Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: शादी के बाद किया पहला रोमांटिक डांस

सोशल मीडिया पर इस शादी का एक बहुत ही प्यारा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आमिर और गौरी शादी की कसमें खाने के बाद अपना पहला डांस करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में आमिर अपनी पत्नी गौरी को गले लगाकर धीरे-धीरे डांस कर रहे हैं, और उनके दोस्त और परिवार वाले उनके लिए तालियां बजा रहे हैं.

कसमें खाते समय गौरी ने कहा, “मैं, गौरी स्प्रैट, आमिर खान को अपने रक्षक और आश्रय के रूप में अपने कानूनी पति के रूप में स्वीकार करती हूं.” इस वीडियो को क्रिकेटर इरफान पठान ने शेयर करके दोनों को ढेर सारी दुआएं और बधाई दी है.

Aamir Khan Wedding Photo: सामने आई शादी की पहली तस्वीर

शादी की पहली आधिकारिक तस्वीर भी सामने आ गई है. फोटो में आमिर और गौरी शादी के रजिस्टर पर साइन करते नजर आ रहे हैं. उनके शिशु, परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त भी इस खास मौके पर मौजूद थे.

इस दौरान आमिर ने सफेद रंग की बंदगला शेरवानी पहनी थी, जबकि गौरी आइवरी रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आईं. आमिर के बेटे आजाद राव खान और गौरी के बेटे क्विन भी इस शादी का हिस्सा बने.

यह भी पढ़ें- आमिर खान की तीसरी शादी से पहले चर्चा में आया किरण राव वाला बयान, कहा था- क्या तलाक हो जाए तो आप दुश्मन बन जाते हैं?

यह भी पढ़ें- आमिर खान ने बताई तीसरी वेडिंग की पूरी प्लानिंग, कहा- परिवार और करीबी दोस्त होंगे शामिल, फैंस से मांगा आशीर्वाद

The post शादी के बाद पहली बार सामने आए आमिर खान और गौरी, लहंगे-शेरवानी छोड़ टी-शर्ट और जॉगर्स में दिखी यह जोड़ी, VIDEO appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top