सुरक्षा बलों (पुलिस, सेना की 55 RR व 44 RR, और CRPF) की एक संयुक्त टीम ने 3 जुलाई को इस इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था. पिछले पांच दिनों से सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र की सख्त घेराबंदी कर रखी थी. इस दौरान दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही थी, जिसका अंत आतंकी के खात्मे के साथ हुआ.
पुलिस का संदेश: “नजरों से छिप नहीं सकते”
इस कामयाबी के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट के जरिए संयुक्त टीम (शोपियां के विशेष अभियान समूह, राष्ट्रीय राइफल्स और CRPF) को बधाई दी. पुलिस ने आतंकी को कड़ा संदेश देते हुए लिखा: “तुम सिर्फ कुछ दूर तक भाग सकते हो, लेकिन हमारी नजरों से छिप नहीं सकते.”
The post शोपियां मुठभेड़: 5 दिनों की घेराबंदी के बाद लश्कर का आतंकी ढेर, सुरक्षा बलों ने दिया कड़ा संदेश appeared first on Naya Vichar.

