Hot News

समस्तीपुर के रूपौली पंचायत में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के लिये भूमि स्वीकृत, मौलाना उमर नूरानी ने किया प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण 

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी की पहल पर समस्तीपुर जिले के रूपौली पंचायत स्थित गोहदा में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय की स्थापना हेतु भूमि की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। इस निर्णय को क्षेत्र में अल्पसंख्यक समुदाय की शिक्षा और सामाजिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

विद्यालय की प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष मौलाना उमर नूरानी के नेतृत्व में किया गया। निरीक्षण दल में समस्तीपुर के जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी रजनीश कुमार, बिहार मदरसा बोर्ड के सदस्य मौलाना इज़हार, आता उर रहमान, अनस रिजवान तथा दानिश इकबाल भी शामिल रहे। अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने स्थल का जायजा लेकर विद्यालय निर्माण से संबंधित आवश्यक पहलुओं का अवलोकन किया।

स्थानीय लोगों का मानना है कि अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय की स्थापना से क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का बेहतर अवसर मिलेगा तथा शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाओं का विस्तार होगा।

उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी को अल्पसंख्यक समुदाय के विकास एवं कल्याण के प्रति संवेदनशील माना जाता है। इससे पहले भी उनके प्रयासों से क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज, बीआरसी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज, जलमीनार तथा सामुदायिक भवन जैसी कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का निर्माण कराया जा चुका है। अब अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय की स्वीकृति को भी क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक अहम उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top